Skip to content

UP Weather: यूपी में होली पर बदलने वाला है मौसम? IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चढ़ेगा पारा

उत्तर प्रदेश में होली से पहले ही तापमान चढ़ने लगा हैं. प्रदेश में आसमान एकदम साफ और दिन में तीखी धूप निकल रही है और गर्मी के एहसास हो रहा है. यूपी के ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रही है. जिसके चलते पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकतीं है. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज मंगलवार 3 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेगी. धूप निकलने की वजह से आगरा, मथुरा, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी समेत कई जिलों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है. 

यूपी में धूप की वजह से बढ़ी गर्मी

यूपी में आने वाले दिनों में भी मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. पाँच मार्च तक दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क और तेज सतही हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा. मार्च महीने के पहले हफ्ते में ही गर्म हवाओं की वजह से नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, बिजनौर समेत कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इन जिलों में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

होली पर इन जिलों में बारिश के आसार

हिमालयी क्षेत्र में 4 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा हैं, जिसका असर उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में दिखाई दे सकता है. इसकी वजह से पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश होने के आसार दिख रहे हैं. जिससे तापमान में 1-2 डिग्री की मामूली गिरावट आएगी. पश्चिमी विक्षोभ के असर से गोरखपुर, देवरिया, गाज़ीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मीरजापुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोतरी होगी. जिसके चलते प्रदेश में सामान्य से काफी अधिक तापमान रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. तीन दिन बाद धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में भी 2-3 की क्रमिक बढ़ोतरी होगी.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *