हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी कैबिनेट रैंक खत्म करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही वेतन और भत्तों में 20 प्रतिशत कटौती को 30 सितंबर 2026 तक स्थगित किया गया है. अब बोर्ड, निगम और आयोगों के चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन और सलाहकारों को मिलने वाली कैबिनेट रैंक की सुविधा तुरंत प्रभाव से नहीं मिलेगी. सरकार ने सभी विभागों के सचिवों को निर्देश दिया है कि इस फैसले को तत्काल लागू किया जाए. यह निर्णय खर्च कम करने और आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से लिया गया है.