Skip to content

हिमाचल प्रदेश: मंडी में पानी के टैंक में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

मंडी जिले के सरधवार गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेंदुआ अचानक पानी के बड़े टैंक में गिर गया. टैंक में फंसे तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में डर और उत्सुकता दोनों का माहौल बन गया. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने सावधानी और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से टैंक से बाहर निकाल लिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में न तो तेंदुए को कोई नुकसान हुआ और न ही किसी ग्रामीण को चोट आई. इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

15 फीट गहरे टैंक में गिर गया तेंदुआ

जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ 15 फीट गहरे टैंक में गिर गया था. जिसमें लगभग आधा फीट पानी था. तेंदुआ बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो पा रहा था. स्थानीय ग्रामीणों ने जब तेंदुए को देखा तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित इंतजाम किए गए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. इसके बाद वन्यजीव बचाव दल के पहुंचने पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया.

ये भी पढ़िए- Haryana Rajya Sabha Elections 2026: हरियाणा में वोटिंग के बीच कांग्रेस सांसद का दावा- BJP से आया था फोन…

विभाग ने सफलतापूर्वक पूरा किया रेस्क्यू ऑपरेशन

वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित टैंक से बाहर निकाला. यह 3 से 5 वर्ष की मादा उप-वयस्क तेंदुआ है, जो पूरी तरह स्वस्थ थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका है.

ये भी पढ़िए- हरियाणा राज्यसभा चुनाव: INLD के दो विधायकों ने लिया बड़ा फैसला, बदल गया जीत का आंकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *