हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के नेता अनुराग शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निर्विरोध निर्वाचित होने पर अनुराग शर्मा को बधाई दी.
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जमीनी नेता श्री अनुराग शर्मा जी को निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूर्ण विश्वास है कि आप देश की संसद के उच्च सदन में हिमाचल प्रदेश के हितों की मजबूत आवाज बनकर प्रदेश के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।… pic.twitter.com/r2SBBUC7YQ
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) March 9, 2026