हरियाणा का दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं. इन दो सीटों पर आए नतीजों में एक सीट कांग्रेस और एक बीजेपी के खाते में गई है. इस जीत के बाद अब नेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है.
इस बीच जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को लेकर तंज कसा है. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हुड्डा पर निशाना साधते हुए बीजेपी और दुड्डा में करार होने के आरोप लगाए हैं. वहीं विधायकों के फरार होने पर भी चुटकी ली है.
दुष्यंत चौटाला ने मजेदार अंदाज में कसा तंज
दुष्यंत चौटाला ने पोस्ट में लिखा कि हुड्डा-बीजेपी में वही करार. जीत-हार हो पूरी मजेदार, कर लिए विधायक बस में सवार फिर भी 9 विधायक मिले फरार और एक ने किया 3 बजे तक इंतजार. वहीं उन्होंने आगे लिखा कि ऊपर से आदेश, वोट डालने से इनकार, मुख्यमंत्री ने उतारा तीसरा उम्मीदवार, जरूर पड़ी होगी करोड़ो की मार, विधानसभा को बना दिया वोटों का बाजार, जीत गई पार्टियाँ, हुई लोकतंत्र की हार.
हुड्डा-बीजेपी में वही करार,
जीत-हार हो पूरी मज्जेदार,
कर लिए विधायक बस में सवार,
फिर भी 9 विधायक मिले फ़रार,
एक ने किया 3 बजे तक इंतज़ार,
ऊपर से आदेश, वोट डालने से इनकार,
मुख्यमंत्री ने उतारा तीसरा उम्मीदवार,
जरूर पड़ी होगी करोड़ो की मार,
विधानसभा को बना दिया वोटों का बाजार,
जीत…— Dushyant Chautala (@Dchautala) March 17, 2026
दुष्यंत चौटाला ने कविता के जरिए लगाए आरोप
दुष्यंत चौटाला ने अपनी पोस्ट के जरिए हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा पर पैसे लेने का भी आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. उन्होंने यह विधानसभा को वोटों का बाजार बनाने का भी आरोप लगाया है.
दुष्यंत ने आगे कहा कि इस बार के चुनाव में फिर से पार्टियों की जीत हुई है और लोकतंत्र की हार हो गई है. बता दें कि उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में सियासी भूचाल आ गया है. इस तरह से हुड्डा परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कई आरोप मढ़ दिए हैं,