Skip to content

हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा, दीवार ढहने से 7 लोगों की मौत

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में निर्माणाधीन दीवार के ढह जाने से सात मजदूरों की मौत हो गई. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार शाम गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में हुई.

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे दीवार ढहने से 12 से 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए. उन्हें भिवाड़ी के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनमें से सात को मृत घोषित कर दिया गया.

उन्होंने बताया कि मृतकों में से छह की पहचान सतीश, भागीरथ, मिलन, शिव शंकर, मंगल और परमेश्वर के रूप में हुई है, जबकि चार अन्य – छोटेलाल, दीनदयाल, शिवकांत और इंद्रजीत की हालत गंभीर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *