Skip to content

साध्वी प्राची ने मोनालिसा-फरमान की शादी को बताया ‘लव जिहाद’, कहा- सूटकेस में पैक कर दिया जाएगा

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की मुस्लिम युवक फरमान से शादी को लेकर हिन्दूवादी नेता साध्वी प्राची तीखा हमला किया है. उन्होंने फरमान पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक मोनालिसा कमाएगी तब तक ही वो सेफ है, इसके बाद उसे सूटकेस में पैक कर दिया जाएगा या वो फ्रिज में मिलेगी. साध्वी ने आरोप लगाया कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुई है. जिस फरमान के चक्कर में वो आई है उसका संबंध PFI से मिलेगा. सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए. 

हिन्दूवादी नेता साध्वी प्राची बागपत पहुंची थी, जहां उन्होंने मोनालिसा और फरमान की शादी पर जमकर भड़ास निकाली. साध्वी प्राची ने मामले को लव जिहाद और पीएफआई कनेक्शन से जोड़ते हुए सरकार से जांच की मांग उठाई. उन्होंने सवाल किया कि मोनालिसा बागपत या दिल्ली छोड़कर केरल में ही शादी करने क्यों गई? क्योंकि केरल सीपीआई का गढ़ है. और वहां फरमान को जिहादियों का समर्थन मिल रहा है.

फरमान के पूरे परिवार की जांच हो- साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने कहा कि षड्यंत्र के तहत फरमान ने मोनालिसा से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और उसे अपना निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि दोनों ने यूपी में शादी इसलिए नहीं की क्योंकि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लट्ठ मजबूत है. साध्वी प्राची ने इस प्रकरण को लेकर फरमान और उसके पूरे परिवार की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है. 

मोनालिसा को लव जिहाद में फंसाने का आरोप

साध्वी ने मदरसों को एक बार फिर अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि लव जिहाद हो, लैंड जिहाद हो या फिर धर्मांतरण का खेल. इन सभी की ट्रेनिंग मदरसों में दी जा रही है. कुंभ में हाईलाइट होने के बाद से ही वायरल गर्ल मोनालिसा पर पीएफआई की नजर थी और उसी के तहत उसको फंसाया गया है. जब तक मोनालिसा कमाई कर रही है तब तक तो फरमान उसके साथ है. जिस दिन वो कमाना छोड़ देगी उसी दिन दो-चार बच्चों के साथ मोनालिसा कहीं सूटकेस में पैक कर दी जाएगी. 

उन्होंने कहा कि ये जितने पढ़े लिखे लोग हैं उतने ही बड़े शातिर हैं. क्योंकि, दिल्ली में भी पढ़े लिखे डॉक्टर ने ही विस्फोट को अंजाम दिया था. साथ ही फरमान पर मोनालिसा के पिता के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठाई. फिलहाल मोनालिसा प्रकरण बागपत में चर्चा का विषय बना हुआ है. हिन्दूवादी नेताओं की ओर से इस पर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.  

उत्तराखंड में LPG को लेकर लोगों में पैनिक, आधे घंटे में 30 हजार सिलिंडर बुक, सर्वर पर बढ़ा दबाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *