उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अनोखी और भावुक पहल सामने आई है, जहां अशोक तपस्वी ने अपना 64वां जन्मदिन श्मशान घाट में मनाया. उन्होंने यह खास दिन श्मशान घाट के कर्मियों के साथ केक काटकर और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर मनाया. अशोक तपस्वी पिछले कई वर्षों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं.
अब तक वे करीब 250 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं और सड़क हादसों में घायलों की मदद कर करीब 3500 लोगों की जान बचाने का काम भी किया है. उनका यह कदम समाज को मानवता और सेवा का एक सशक्त संदेश देता है.
श्मशान घाट के कर्मियों के बीच समाजसेवी ने मनाया जन्मदिन
शमशान घाट में जलती चिताओं को देखिए, जहां एक समाजसेवी ने शमशान घाट के कर्मियों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाते हुए मिशाल पेशकर कर कहा कि जिस तरह से यहां लोगों को मुक्ति मिलती है. लेकिन मुक्ति दिलाने वाले लोगों को समाज में सम्मान नहीं दिया जाता. वह लोगों को अंतिम संस्कार के बाद उनके शव दाह करके मृत शरीर को मुक्ति प्रदान करते है. जिन्हें समाज के जिम्मेदार लोग नहीं याद करते, लेकिन जनपद के रहने वाले समाजसेवी अशोक तपस्वी ने अपना 64 वां जन्मदिन मनाने के लिए शमशान घाट पहुंचे. जहां लेटे हुए भगवान शंकर के दर्शन करते हुए शमशान घाट के कर्मियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया.
ये भी पढ़िए- नाबालिग से रेप के दोष में 11 साल जेल में बिताने वाले शख्स को कोर्ट ने किया बरी, बताई यह वजह
12 वर्षों से समाजसेवी दे रहे सेवाएं
समाजसेवी अशोक तपस्वी ने बताया कि वह लगभग 12 वर्षों से लावारिस लाशों को मुख्य अग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार कर रहे है. समाजसेवी अशोक तपस्वी की माने तो वह महाराष्ट में जन्मे और 1985 को जनपद में आकर अपना उद्योग फैलाया. जहां करोड़ों अरबों का व्यापार जनपद से लगाकर पुणे में फैला रखा है. सड़क दुर्घटना में घायलों को देख उन्होंने जहां लोगों को बचाने का संकल्प लिया. उन्होंने अपनी एक स्वयं की एंबुलेंस से लोगों को बचाने के साथ-साथ लावारिस लाशों को मुख्य अग्नि देकर उनकी आत्मा को मुक्ति प्रदान करते है. अशोक तपस्वी की इस पहल को देखकर जहां लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जो इंसान चकाचौंध के बीच फसकर इंसानियत भूल जाता है लेकिन एक ऐसा समाजसेवी जो इंसानियत के साथ-साथ लोगों की भावनाओं की कद्र कर समाज को नई दिशा देने का काम किया.
ये भी पढ़िए- UP Weather: यूपी में आज भी राहत नहीं, 60 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा मौसम