उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी रंगों के त्योहार होली की जबरदस्त धूप देखने को मिली. रंगोत्सव की इस उमंग में खानपान गाना बजाना के साथ-साथ अनेक लोग अपने शौक के लिए शराब का भी सेवन करते हैं. होली का उत्सव बनारस के लिए बेहद ख़ास माना जाता है. इस बार होली पर यहां के लोगों ने करोड़ों की शराब गटक ली.
वाराणसी में बीते साल की तुलना में इस साल होली के उत्सव पर और ज्यादा शराब का सेवन किया. आबकारी विभाग के मुताबिक़ रंगों के इस त्योहार बनारस के लोग 10 करोड़ रुपये की शराब गटक गए.
दस करोड़ की शराब गटक गए बनारस वाले
एबीपी न्यूज़ को वाराणसी आबकारी विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार आम दिनों में एक महीने के दौरान जनपद में लगभग 150 करोड़ के शराब की बिक्री होती है. वहीं होली के दौरान इसमें खास तौर पर बढ़ोतरी देखने को मिलती है. पिछले वर्ष की तुलना में भी इस बार अधिक संख्या में लोगों ने शराब खरीदी है.
शराब की दुकानों पर दिखी भारी भीड़
आबकारी विभाग ने एक अनुमान के मुताबिक बताया कि इस बार होली के दौरान करीब 10 करोड़ रुपये तक की शराब की बिक्री बनारस की अलग-अलग दुकानों से की गई. शराब की दुकानों पर उमड़ी भारी भीड़ देखकर भी यह लग रहा था कि इस बार होली को शराब बिक्री से जुड़े सभी आंकड़े पीछे छूट जाएंगे. आम दिनों की तुलना कर ली जाए तो होली के दिन में करीब 10 फीसद अधिक संख्या में लोगों ने शराब का सेवन किया है.
होली के दौरान जश्न की आड़ में कोई शहर का माहौल खराब न करें इस पर पुलिस का कड़ा पहरा देखा गया. हुड़दंग बाजों को भी पुलिस द्वारा लगातार समझाया जा रहा था. इस दौरान बनारस में दोपहर करीब 1:00 तक जमकर होली खेली गई. गदौलिया गिरजाघर चेतगंज पांडेपुर शिवपुर क्षेत्र में भारी संख्या में होली खेलने के लिए युवाओं की टोली देखी जा रही थी.
होली के दिन सैफई से अखिलेश यादव का सियासी संदेश, कहा- हम सब लोग बहुरंगी रहें, मन से भी…