पहले गैस की लाइन के बाद अब पेट्रोल के लिए लखनऊ वालों को लाइन लगानी पड़ी. पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ होने की वजह से पुलिस बुलाई गई. भारत पेट्रोलियम का कहना है कि पेट्रोल की कोई कमी नहीं है. अफवाहों पर ध्यान न दें. लेकिन जमीनी हकीकत में जनता का बुरा हाल है. पेट्रोल की लाइन में लोगों को घंटो इंतज़ार करना पड़ रहा है. इसके बाद भी पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है. कई पेट्रोल पंप ने तेल देना बंद कर दिया. कई जगह पुलिस और PAC के जवानों को तैनात किया गया.
सरकार की अपील- अनावश्यक भीड़ न लगाएं
वहीं, लखनऊ में अफवाहों पर यूपी सरकार ने संज्ञान लिया. सरकार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और स्टॉक पर्याप्त है. लोगों से अपील की गई कि पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं. पेट्रोल डीजल के लिए पैनिक माहौल न बनाएं. पेट्रोल पंपों को मांग के अनुसार आपूर्ति की जा रही है. अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन होगा.
Basti News: पत्रकारों से दबंगों ने की बदसुलूकी, उपकरण छीनने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
हजरतगंज स्थित पेट्रोल पंप का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी
हजरतगंज स्थित पेट्रोल पंप पर लखनऊ के डीएम विशाख जी, ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार, एसीपी हजरतगंज विकाश जायसवाल और इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह जायजा लेने पहुंचे.
अफवाह सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं है. लखीमपुर खीरी में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखाई दी. बाराबंकी में पेट्रोल पंपों पर अचानक ऐसी भीड़ उमड़ी कि देखते ही देखते कई पंपों का स्टॉक खत्म हो गया.
अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
पेट्रोल पंप पर भीड़ का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “गैस के बाद पेट्रोल-तेल की मारामारी के बीच देश की सरकार की ये ज़िम्मेदारी बनती है कि वो सभी प्रदेशों व यूनियन टेरेटरीज़ के साथ संवाद स्थापित करे और जनता को गुमराह करने की जगह सही हालातों से अवगत कराए. ये एक गंभीर विषय है और लोगों की भूख और काम-कारोबार व उद्योग के लिए बेहद ज़रूरी भी. भूख का कोई विकल्प नहीं होता है. जिसने फैलाया है वही समेटे!”
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’