बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनसे महिलाएं असहज महसूस करती हैं. कंगना रनौत के बयान पर उद्धव गुट के सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर ऐसे आरोप लगाना हास्यास्पद लगता है.
‘मैंने महिलाओं के प्रति राहुल गांधी का सम्मान देखा है’
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”मैं ये कह सकती हूं कि पर्सनल और पॉलिटिकल असहमति हो सकती है लेकिन राहुल गांधी के प्रति इस तरह से बोलना गलत है. कंगना रनौत ने कहा कि वे राहुल गांधी से असहज महसूस करती हैं. मैंने राहुल गांधी जी के साथ 10 साल काम किया है और भले ही मेरी राह अलग हो गई हो लेकिन मैंने महिलाओं के प्रति उनका सम्मान और कमिटमेंट देखा है.”
#WATCH दिल्ली: शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर कहा, “राहुल गांधी के प्रति ऐसा बोलना गलत है। कंगना रनौत ने कहा कि वे राहुल गांधी से असहज महसूस करती हूं। मैंने राहुल गांधी के साथ 10 साल काम किया है और मैंने महिलाओं के प्रति उनका कमिटमेंट… pic.twitter.com/lJ3J2cD5T8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
राहुल गांधी पर ये आरोप लगाना बिल्कुल गलत- प्रियंका गांधी
उन्होंने आगे कहा, ”दूसरी बात ये है कि वो खुद ऐसे परिवार से हैं जहां वीमेन लीडरशिप रही. खुद इंदिरा गांधी जी हों, सोनिया गांधी हों या प्रियंका गांधी वाड्रा हों. उनका इस तरीके का आरोप लगाना कहीं न कहीं हास्यास्पद लगता है. आप राजनीतिक असहमति जताएं, कड़ी से कड़ी निंदा करें लेकिन ये आरोप लगाना बिल्कुल ही गलत है.”
कंगना रनौत ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, ”राहुल गांधी को देखकर हम महिलाओं को बहुत ज्यादा अनकंफर्टेबल फील होता है क्योंकि एकदम टपोरी की तरह वो आते हैं. कोई इंटरव्यू दे रहा होता है तो उनको वो एक तरह से हूटिंग कॉल करते हैं. आजा, आ जा.”
इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी को अपनी बहन के आचरण को देखना चाहिए, उनका बर्ताव कितना अच्छा है. उनके एटिकेट्स कितने अच्छे हैं.”