Skip to content

राज्यसभा चुनाव: सांसद पप्पू यादव का बड़ा दावा, नतीजों से पहले कहा- ‘जीतेगा तो कोई…’

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए आज (सोमवार, 16 मार्च, 2026) मतदान हो रहा है और देर शाम तक नतीजे भी आ जाएंगे. इस बीच सियासी गलियारे में बयानबाजी भी जारी है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में काफी कुछ कहा. उन्होंने सीधे तौर पर बिकने वाले विधायकों और उनके खरीदारों पर निशाना साधा.

पप्पू यादव ने कहा, “राज्यसभा, विधान परिषद, शिक्षक, ये सब तो आपको पता ही है. धनपशु लोग… कुत्ते बिल्ली-गाय गोरू की तरह जनप्रतिनिधि लोग बिकते हैं, जनता इसीलिए थोड़ी चुनकर भेजती है कि हम पूरा अपना ईमान और चरित्र बेच दें? जिस तरीके से लोग बिक रहे हैं पांच करोड़, चार करोड़, दो करोड़, इससे आप देश का और जनता का भला सोचते हैं?” 

एक सवाल के जवाब में सांसद पप्पू यादव ने पत्रकारों से कहा, “कोई भी जीते… जीतेगा तो कोई बिकने वाला ही… खरीदने वाला भी वही है धनपशु और बिकने वाला भी गाय-गोरू, तो दोनों का तो कैरेक्टर एक ही है.”

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 3 विधायकों के ‘लापता’ होने पर पार्टी के MLA का बड़ा बयान, ‘NDA वाले…’

राज्यसभा चुनाव पर और किसने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी: “…पांच की पांच सीट हमलोग (NDA) जीत गए और क्या… आरजेडी कह रही है कि वे पांचों सीट जीतेगी, कहां से जीतेगी?… 35 वोट ही है…”

संतोष कुमार सुमन: “NDA जीत की ओर अग्रसर है. हमारे पांचों उम्मीदवार जीतेंगे, हमारे पास पर्याप्त संख्या है… वे (RJD) हार रहे हैं, हम पांचों सीट जीतेंगे…”

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे: “बिहार में NDA जिन पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उन पांचों सीटों पर हम जीत दर्ज करेंगे… हर हाल में हम वहां जीतेंगे…” NDA मजबूती से लगा हुआ है… हर हाल में हम वहां पांचवीं सीट भी जीतेंगे.”

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह: “पांचों सीट हम लोग जीतने जा रहे हैं… इंतजार कीजिए गिनती का… दावा करने के लिए उन्हें (तेजस्वी यादव) किसी ने रोका है?…”

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: बिहार में NDA के 4 विधायक करेंगे क्रॉस वोटिंग? सियासी दावे से मची खलबली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *