Skip to content

राज्यसभा चुनाव: विधायकों के ‘गायब’ रहने पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, ‘अभी तक…’

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए जारी मतदान के बीच महागठबंधन के कुछ विधायकों के नहीं पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है. सोमवार (16 मार्च, 2026) को मीडिया से तेजस्वी ने कहा कि अभी तक मतदान पूरा नहीं हुआ है. एक बार वोटिंग हो जाने दीजिए, रिजल्ट आ जाने दीजिए, कौन अब्सेंट रहा है, किसने क्रॉस वोटिंग की है, जब रिजल्ट आ जाएगा तभी आकलन करके पूरी बात आपके (मीडिया) सामने रखेंगे. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने भी अपना वोट डाला.

बता दें कि चार बजे तक वोटिंग होगी. खबर लिखे जाने तक महागठबंधन के चार विधायकों ने वोट नहीं डाला था. इनमें सुरेंद्र कुशवाहा (कांग्रेस), मनोज विश्वास (कांग्रेस), मनोहर प्रसाद (कांग्रेस) और फैजल रहमान (आरजेडी) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: सांसद पप्पू यादव का बड़ा दावा, नतीजों से पहले कहा- ‘जीतेगा तो कोई…’

एक सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों के छह विधायक कम हो रहे थे. 41 पर बहुमत आता है. अगर हम सब लोगों की संख्या मिला दें, एआईएमआईएम और बसपा को मिलाकर तो 41 होती है, तो अभी तक तो रिजल्ट आया नहीं है. एक बार रिजल्ट आ जाने दीजिए, किसने क्रॉस वोटिंग की है, कौन अब्सेंट रहा है, तभी आकलन करके बात रखेंगे.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 3 विधायकों के ‘लापता’ होने पर पार्टी के MLA का बड़ा बयान, ‘NDA वाले…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *