Skip to content

राजस्थान: देश में LPG के मामले पर भड़की कांग्रेस, कहा- गैस संकट के बीच व्यापारियों के बिजली बिल हों माफ

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलपीजी और सीएनजी गैस की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि देश में गैस संकट के हालात बन गए हैं और लोगों को एलपीजी सिलेंडर, कमर्शियल गैस तथा सीएनजी के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध जैसे हालातों के बीच देश में गैस आपूर्ति पर असर पड़ा है और उद्योगों में उत्पादन करीब 30 प्रतिशत तक घटा है. डोटासरा ने कहा कि पहले ही केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए और अब गैस की कमी से आम जनता और व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है. इस दौरान डोटासरा ने जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर सवाल उठाए. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि गैस संकट के कारण जिन व्यापारियों और छोटे व्यवसायों का काम प्रभावित हुआ है, उनके बिजली बिल माफ किए जाएं ताकि उन्हें राहत मिल सके.

उन्होंने कहा कि जैसे नोटबंदी के समय लोगों को बैंकों के बाहर लाइनों में लगना पड़ा था और कोरोना काल में श्मशानों के बाहर इंतजार करना पड़ा था, उसी तरह आज गैस के लिए लोग एजेंसियों के बाहर कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं. डोटासरा ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है. आम दिनों की तुलना में गैस बुकिंग में करीब 40 प्रतिशत तक गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि शादी का सीजन होने के बावजूद लोग अपने कार्यक्रमों में मेहमानों की संख्या घटाने को मजबूर हैं, जबकि छोटे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का काम भी प्रभावित हो रहा है.

Ghaziabad News: इच्छामृत्यु मामले में योगी सरकार आई आगे, अशोक राणा परिवार को 2.5 लाख की मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *