Skip to content

यूपी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अनोखा जश्न, चाट दुकानदार ने दिनभर खिलाई फ्री चाट

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. जगह-जगह लोग अपने-अपने अंदाज में खुशी जाहिर कर रहे हैं. इसी क्रम में अमेठी जिले के गौरीगंज कस्बे में एक चाट दुकानदार ने अनोखे तरीके से जश्न मनाते हुए लोगों को दिनभर मुफ्त चाट खिलाई. दुकानदार के इस कदम की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है और लोग इसकी सराहना कर रहे हैं.

गौरीगंज कस्बे में चाट की दुकान चलाने वाले अनुज ने भारतीय टीम की जीत की खुशी में अपनी दुकान पर एक पोस्टर लगाकर लोगों को फ्री चाट खिलाने की घोषणा कर दिया. जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, कस्बे के लोगों के साथ-साथ राहगीर भी दुकान पर पहुंचने लगे और मुफ्त चाट का आनंद लेने लगे. दिनभर दुकान पर लोगों की भीड़ लगी रही और सभी ने भारत की जीत की खुशी साझा किया.

खुद भी रहे हैं क्रिकेट खिलाड़ी

दुकानदार अनुज ने बताया कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था और वह खुद भी क्रिकेट खेलते थे. लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई और खेल को बीच में छोड़कर रोज़गार के लिए चाट की दुकान खोलनी पड़ी. धीरे-धीरे काम में व्यस्तता बढ़ गई और क्रिकेट से दूरी बन गई, लेकिन खेल के प्रति उनका लगाव आज भी बना हुआ है.

भारत की जीत से बेहद खुश दुकानदार

अनुज ने कहा कि भारतीय टीम की जीत उनके लिए बहुत गर्व की बात है. टीम की शानदार जीत से वह बेहद खुश हैं और इसी खुशी को लोगों के साथ साझा करने के लिए उन्होंने फ्री चाट खिलाने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि देश की जीत का जश्न तभी पूरा होता है जब खुशी सबके साथ बांटी जाए.

स्थानीय लोगों ने की सराहना

दुकानदार के इस अनोखे कदम की स्थानीय लोगों ने भी जमकर सराहना किया. कस्बे के लोगों ने कहा कि भारत की जीत की खुशी में इस तरह लोगों को मुफ्त चाट खिलाना एक सराहनीय पहल है. लोगों ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देते हुए दुकानदार अनुज की भावना की प्रशंसा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *