अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध में उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से इजरायल में नौकरी करने गए युद्ध का हाल बता रहे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. युवक का नाम शिवा सिंह पुत्र संत बहादुर सिंह है और वह सिद्धार्थ नगर ज़िले के लोटन कोतवाली के खीरीडीह का रहने वाला है और वह इजरायल के पीटर टिकवा में मौजूदा समय में रह रहा है.
जंग शुरू होने के बाद उसने वही से बंकर और सायरन बजने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. 3 दिन पूर्व शुरू हुए जंग के बीच इजरायल में रह रहे भारतीयों के अन्य परिवार वालो की तरह शिवा सिंह के परिवार वाले भी काफी परेशान थे. शिवा सिंह के परिवार में फिलहाल उनकी माता और छोटा भाई है. पिता संत बहादुर सिंह की मृत्यु 31 अगस्त 2024 में चुकी है. शिवा सिंह के भाई रितिक सिंह और उनकी माता घर पर रहती हैं और एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी थी.
18 महीने से शिवा इजरायल में है
शिवा सिंह की माता नीलू सिंह ने बातचीत में बताया कि पिता की मृत्यु के बाद शिवा सिंह इज़राइल चला गया था करीब 18 महीने हो चुके हैं. शिवा इज़राइल में नौकरी करने गया था. वह वहां पर कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर के पद पर है. सब कुछ अच्छे से चल रहा था. इस बीच शुरू हुई जंग की जानकारी हम लोगों को हुई तो परेशान हो गए. फिर जब शिवा ने बात कर बताया कि वो लोग ठीक है तब जाकर हम लोगों को चैन मिला. शिवा के भाई रितिक ने बताया कि लगातार भाई से वीडियो कॉल पर बात हो रही है. वह ठीक है और खाने पीनी की कोई तक्लीफ़ नही है. वहां की सरकार पूरा ख्याल रख रही है.
अमित अवस्थी के मामा भी इजरायल
वहीं खीरीडीह के ही निवासी अमित अवस्थी के मामा भी इजरायल के बेटसमीस में है और वह भी सुरक्षित हैं. अमित अवस्थी ने बताया कि मामा से लगातार बात होती है. वहां पर सायरन बजने पर वो लोग बनकर में चले जाते है. बाकी टाइम आराम से रह रहे है. उनको इजरायल और भारत की सरकार पर पूरा भरोसा है. अगर स्थिति बिगड़ेगी तो मोदी जी है ना सब कुछ ठीक हो जाएगा.