Skip to content

‘मेरा जो अपमान हुआ उसे मैं भूलने नहीं दूंगा’, मेरठ में संजीव बालियान का बिना नाम लिए संगीत सोम पर निशाना

मेरठ के सकौती में आयोजित जाट सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजीव बालियान ने बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी. उन्होंने पूर्व विधायक संगीत सोम का नाम लिए बिना इशारों में कहा कि उनके साथ हुए अपमान को वह भूलने वाले नहीं हैं.

संजीव बालियान ने मंच से कहा, “मेरा जो अपमान हुआ है, उसे मैं भूलने नहीं दूंगा. अगर तुम भूल गए तो भी मैं याद दिलाता रहूंगा और अगर मैं भूल जाऊं तो तुम मुझे याद दिलाते रहना.” उनके इस बयान को क्षेत्र की राजनीति में चल रहे अंदरूनी मतभेद से जोड़कर देखा जा रहा है. 

क्या बोले संजीव बालियान?

संजीव बालियान ने जाट सम्मेलन के दौरान निशाना साधते हुए कहा कि कई बार राजनीति हो या सामाजिक जीवन अपमान सहना पड़ता है. उन्होंने आगे कहा कि दो कदम पीछे हटाने पड़े ऐसा अपमान हमने चुनाव के समय में सहा था. 

संजीव बालियान ने आगे कहा कि चुनाव हारने जीतने का दुख नहीं होता, लेकिन जिस तरह से अपमान किया गया था उसका दुख होता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी ने अपमान किया है तो उसे सूद-ब्याज सहित चुकाना होगा.

प्रदेश की राजनीति में खींचतान

बताया जा रहा है कि जाट सम्मेलन के दौरान दिया गया यह बयान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में चल रही खींचतान की ओर इशारा करता है, जहां भाजपा के भीतर ही नेताओं के बीच तनाव की चर्चा पहले से होती रही है.

जानकार मानते हैं कि इस तरह के बयान आगामी चुनावों से पहले सामाजिक समीकरणों और राजनीतिक संदेश देने की रणनीति का हिस्सा भी हो सकते हैं. संजीव बालियान ने सकौती में हुए जाट सम्मेलन के दौरान इस तरह का बयान देकर चर्चा तेज कर दी है. 

फिलहाल संजीव बालियान के इस बयान से पूरे मामले की जानकारी सामने नहीं आई है. हलांकि उनके बयान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह संगीत सोम पर चुनाव के दौरान अपना अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: हिंदू लड़कियों की मुस्लिम युवकों से शादी के अविमुक्तेश्वरानंद के दावे पर विवाद, परमहंसाचार्य ने उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *