Skip to content

‘मुसलमान आज के राक्षस…वध करना जरूरी’, पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के बिगड़े बोल

सिद्धार्थ नगर जिले के डुमरियागंज के पूर्व प्रदेश प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी और  पूर्व बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह एक बार फिर अपने विवादित और भड़काऊ बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. डुमरियागंज के शाहपुर स्थित ‘हिंदू भवन’ में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान उन्होंने एक बार फिर अपनी मर्यादा को तोड़ते हुए मुस्लिम समुदाय पर तीखा हमला बोलते हुए खुले मंच से मुसलमानों पर निशाना साधा.

बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मुसलमान की तुलना राक्षसों’ से कर दी, जिसका वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राक्षसों का वध करने के लिए संकल्प लिया करिए और जब राक्षस नहीं रहेंगे तो सनातन सुरक्षित रहेगा.

जनसभा को संबोधित करते हुए राघवेंद्र प्रताप सिंह ने खुले मंच से नफरत भरा भाषण दिया. इस भाषण में कहा कि आज के राक्षस केवल इस देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमान हो चुके हैं. मुझे इनका नाम लेने में कोई संकोच नहीं है. इसी कारण आज पूरी दुनिया में लड़ाई छिड़ चुकी है और इन राक्षसों का वध होता दिखाई दे रहा है.

राक्षस नहीं रहेंगे, तभी सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा

उन्होंने आगे यह भी कहा कि राक्षसों का वध करने के लिए संकल्प लिया करिए, क्योंकि जब राक्षस नहीं रहेंगे, तभी सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा. राघवेंद्र सिंह ने भगवान नरसिंह और हिरण्यकश्यप का उदाहरण भी दे दिया कहा कि जैसे भगवान नरसिंह ने वध करके भक्त प्रह्लाद को बचाया था, वैसे ही आज भी इन ‘राक्षस’ के कुकुरमुत्ते तरह-तरह निकलते रहते हैं. आज होली के अवसर पर हम रंग में भंग डालकर कोई बात और नहीं करना चाहते हैं.

पहले भी दिया था विवादित बयान

बता दें कि बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह का विवादित बयानों का लंबा इतिहास रहा है. विवादित बयान पहली बार नहीं है जब पूर्व में विधायक ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान पहले भी दिया है. पिछले कुछ महीनों में उनका इस तरह का बयान लगातार चर्चा में रहा हैं. पिछले साल 16 अक्टूबर को डुमरियागंज के धनखरपुर गांव में उन्होंने युवाओं को उकसाते हुए कहा था कि अगर मुस्लिम लड़के दो हिंदू लड़कियों को ले जाते हैं, तो आप 10 मुस्लिम लड़कियां लेकर आएं. उन्हें हिंदू बनाएं, उनकी नौकरी और खाने का इंतजाम मैं  करूंगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *