Skip to content

महाराष्ट्र: लाडकी बहिन योजना का आगे क्या होगा? बजट में CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में शुक्रवार (6 मार्च) को राज्य का वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना पर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने विधानसभा में कहा कि ये योजना जारी रहेगी और इसके लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना की शुरुआत जून 2024 में हुई थी. तब देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे. महाराष्ट्र की कमान तब एकनाथ शिंदे संभाल रहे थे. दिवंगत अजित पवार भी डिप्टी सीएम थे.

किसानों के लिए हुई ये बड़ी घोषणाएं

महाराष्ट्र के 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं. इस बजट में मुख्यमंत्री बळीराजा शेत पाणंद योजना, प्राकृतिक खेती अभियान और कृषि मजदूरों को बीमा योजना में शामिल करने जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं.मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि इस बजट में किसानों को केंद्र में रखकर कृषि और ग्रामीण विकास के लिए अहम घोषणाएँ की गई हैं. यह बजट खेती में आधुनिकता, किसानों की सुरक्षा और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर आधारित है.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार

अब कृषि मजदूर भी दुर्घटना बीमा योजना में शामिल

सरकार ने किसानों के साथ खेतों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा फैसला लिया है.गोपीनाथ मुंडे दुर्घटना सहायता योजना का विस्तार किया जाएगा और इसमें कृषि मजदूरों को भी शामिल किया जाएगा. इससे मजदूरों के परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा.

किसानों के लिए 10 प्रमुख घोषणाएं

कृषि मजदूरों को बीमा योजना में शामिल किया जाएगा – गोपीनाथ मुंडे दुर्घटना सहायता योजना का विस्तार.

मुख्यमंत्री बळीराजा शेत पाणंद योजना – खेतों तक जाने के लिए सुविधाजनक रास्ते बनाने की नई योजना.

प्राकृतिक खेती अभियान – अगले दो वर्षों में पूरे राज्य में ‘महाराष्ट्र प्राकृतिक खेती अभियान’ चलाया जाएगा.

महिला किसान और पशुपालकों के लिए योजना – महिला डेयरी, बकरी पालन और पोल्ट्री व्यवसाय के लिए विशेष आर्थिक योजना.

ग्राम सड़क योजना चरण-3 – 23 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा.

कृषि वैल्यू चेन विकास – 10 से 15 महत्वपूर्ण स्थानों पर कृषि उत्पादों के लिए वैल्यू चेन बनाकर किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा.

बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान इसी महीने, अप्रैल में हो सकता है मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *