Skip to content

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार के लिए बड़ी राहत, एकनाथ शिंदे के एक फैसले से बदल गया समीकरण, जानें कैसे

राज्यसभा चुनाव में आखिरी समय पर बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. दो उम्मीदवार उतारने की चर्चा के बीच एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने अंततः सिर्फ एक ही उम्मीदवार मैदान में उतारा. ज्योति वाघमारे ने नामांकन दाखिल किया, जबकि रोहित तिलक ने नामांकन नहीं भरा. इसके चलते महाराष्ट्र की सात सीटों के लिए सात ही नामांकन दाखिल हुए और चुनाव अब निर्विरोध होना तय हो गया है.

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से चार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की ओर से एक और शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से एक, कुल 6 नामांकन दाखिल किए गए हैं. दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी की तरफ से शरद पवार ने नामांकन भरा है. इस तरह कुल सात उम्मीदवार होने से चुनाव निर्विरोध हो गया है.

एकनाथ शिंदे ने नहीं दिया दूसरा उम्मीदवार

शिवसेना के पास अतिरिक्त 20 वोट और एनसीपी के पास अतिरिक्त तीन वोट थे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि एकनाथ शिंदे दूसरा उम्मीदवार उतारकर शरद पवार के सामने चुनौती खड़ी करेंगे. रोहित तिलक के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन अंतिम समय में शिंदे गुट ने दूसरा उम्मीदवार नहीं उतारा और चुनाव निर्विरोध हो गया.

शरद पवार और पार्थ पवार के दो-दो नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए शरद पवार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. एनसीपी के पार्थ पवार और शिवसेना की ज्योति वाघमारे ने भी दो-दो नामांकन भरे हैं, ताकि यदि एक नामांकन किसी कारण से रद्द हो जाए तो दूसरा मान्य रहे. इस बीच, स्वास्थ्य कारणों से शरद पवार नामांकन दाखिल करने स्वयं उपस्थित नहीं हो सके. इसलिए चुनाव अधिकारी उनके निवास पर जाकर प्रक्रिया पूरी की. किसी अस्वस्थ उम्मीदवार के घर जाकर नामांकन स्वीकार करने की यह पहली घटना बताई जा रही है.

महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची
भाजपा (BJP)
रामदास आठवले
विनोद तावड़े
माया चिंतामण इवनाते
रामराव वडकुते

शिवसेना (शिंदे गुट)
ज्योति वाघमारे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट)
पार्थ पवार

महाविकास आघाड़ी
शरद पवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *