Skip to content

‘महाराष्ट्र में कुछ बड़ा खेला होने वाला है’, डिप्टी CM शिंदे के दिल्ली दौर पर कांग्रेस का दावा

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे का जिक्र कर बड़ा दावा किया. बुधवार (18 मार्च) को मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने वाला है. पटोले ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बीजेपी देवेंद्र फडणवीस को हटाकर एकनाथ शिंदे को सीएम बनाएगी लेकिन जो हालात दिख रहे हैं, उससे लगता है कि कुछ बड़ा होने वाला है.

मुंबई में नाना पटोले ने कहा, “शिंदे साहब की खुद की हालत खराब है. क्या परिस्थिति बीजेपी ने बनाकर रखी है, वो शिंदे साहब के रहन-सहन से सबको पता चल रहा है. उनके मंत्री और विधायकों को भी पता चल रहा है. महाराष्ट्र में गैस की दिक्कत चालू हो गई है, लोगों की रोजमर्रा की चीजें नहीं मिल रही हैं, उद्योग बंद हो गए हैं. सरकार मीडिया को भी धमका रही है. ये जो परिस्थियां बनी हैं, उस तरफ शिंदे साहब को ध्यान देना चाहिए.”

मुंबई की मेयर रितू तावडे को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला, आगे क्या होगा?

कुछ बड़ा खेला होने की संभावना है- पटोले

कांग्रेस नेता ने ये भी कहा, “फडणवीस मेरे ऊपर अत्याचार करता है, ये बातें दिल्ली में बताकर कुछ नहीं होने वाला है. मुझे नहीं लगता कि फडणवीस को हटाकर शिंदे को मुख्यमंत्री बीजेपी को बनाएगी. जिस तरह से बर्ताव चल रहा है, कुछ बड़ा खेला होने वाला है. कुछ बड़ा खेला होने की संभावना है.”

बता दें कि मंगलवार (17 मार्च) को दिल्ली में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान पार्टी के सांसद भी मौजूद थे. शिंदे ने अपने दिल्ली दौरे पर कहा कि जब संसद का सत्र चल रहा होता है तो वो दिल्ली आते रहते हैं. वहीं उद्धव ठाकरे गुट ने निशाना साधते हुए कहा था कि शिंदे की शिवसेना के संस्थापक अमित शाह हैं, इसलिए वो आदेश लेने दिल्ली आते रहते हैं.

ठाकरे गुट के सांसदों की संख्या होगी कम? एकनाथ शिंदे ने बना ली रणनीति, पार्टी के आधे MP छोड़ सकते हैं उद्धव का साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *