बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं. नतीजों के बाद वह सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. वहीं उनके इस फैसले पर अब विपक्ष दल आरजेडी ने निशाना साधा है. राजद नेता और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इतना जल्दी बीजेपी ने नीतीश कुमार और जेडीयू को बर्बाद कर दिया है.
उन्होंने कहा कि जदयू के बहुत सारे लोग बीजेपी से मिले हैं. इतिहास में बिहार में राजनीतिक अपहरण हुआ है. सहयोगी दल के साथ बीजेपी का रवैया दिख रहा है. बिहार में कुछ भी हो सकता है. राजनीतिक संभावना कुछ भी है. जदयू के नेता और कार्यकर्ता रो रहे हैं. जबरन नीतीश कुमार को राजनीतिक तौर पर किनारे लगाया गया है.