Skip to content

बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि

बिहार के 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 22वीं किस्त का वितरण 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से किया जाएगा. इसके माध्यम से देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए सहायता राशि भेजी जाएगी.

1,467 करोड़ की राशि का सीधा होगा ट्रांसफर

बिहार के 73.34 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 1,467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को सीधे ट्रांसफर किया जाएगा. यह जानकारी बुधवार (11 मार्च, 2026) को बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने दी. किसानों के लिए यह काफी अच्छी खबर है.

हर साल तीन किस्तों में दिए जाते हैं 6,000 रुपये

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है. इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाती है.

यह भी पढ़ें- बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप

योजना का अधिकतम लाभ दिलाने का प्रयास

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार भी किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है. बिहार सरकार राज्य के किसानों का व्यापक स्तर पर पंजीकरण, आधार सत्यापन और बैंक खातों की एनपीसीआई से लिंकिंग सुनिश्चित करवा रही है. बिहार सरकार कोशिश कर रही है कि किसानों को समय पर योजना का लाभ मिल सके.

कृषि मंत्री ने राज्य के सभी किसानों से अपील की है कि जो किसान अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़े हैं, वे शीघ्र अपना पंजीकरण कराएं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि उन्हें भी इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त हो सके.

यह भी पढ़ें- Bihar LPG Crisis: घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *