Skip to content

बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत के बाद तेजस्वी यादव से नाराज हुए पप्पू यादव, बोले- ‘नेता प्रतिपक्ष का…’

बिहार में सोमवार (16 मार्च) को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. इसके बाद शाम को परिणाम आए. इसमें बीजेपी ने राज्य की पांचों सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं इस बीच कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है. 

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव परिणाम पर कहा कि विपक्ष के नेता (बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव) का दायित्व था कि वो सबसे बात करें. उन्होंने किसी से बातचीत नहीं की. यह गलत है. विपक्ष के नेताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वो सबके साथ बैठक करें. विपक्ष के नेता की जो भूमिका होती है, उस जिम्मेदारी को उनको निभाने की जरूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *