Skip to content

बिहार: राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर सांसद मीसा भारती का बड़ा बयान, BJP पर बरसीं, ‘कहीं न कहीं…’

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए के सारे प्रत्याशियों की जीत हुई है. आरजेडी ने एडी सिंह को उतारा था लेकिन कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक फैसल रहमान ने वोट नहीं दिया जिससे उनकी हार हो गई. हालांकि हार के पीछे बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया जा रहा है. अब इस पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने बड़ा बयान दिया है. 

हॉर्स ट्रेडिंग पर बुधवार (18 मार्च, 2026) को मीसा भारती ने कहा, “इसमें कोई शक की गुंजाइश तो बची नहीं है… सीटें पांच थीं और उम्मीदवार छह थे तो ये तो होना ही था. हमारे एक विधायक और कांग्रेस के तीन विधायक नहीं पहुंच पाए, वोट नहीं दिया तो कहीं न कहीं पार्टी को और सभी दलों को आशंका है कि हॉर्स ट्रेडिंग हुई है…” 

मीसा भारती ने आगे कहा, “हॉर्स ट्रेडिंग नहीं तो भारतीय जनता पार्टी ने अपनी एजेंसियों का इस्तेमाल करके उनको डराने-धमकाने का काम किया हो… ईडी, सीबीआई या इनकम टैक्स… या हो सकता है कि उन पर कोई मुकदमा हो… तो ये है…” मीसा भारती ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में यह सारी बात कही है.

यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

ऐक्शन तो लेना ही चाहिए: मीसा भारती

हरियाणा में भी कांग्रेस के कुछ एमएलए ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी, पार्टी ने कार्रवाई की बात कही है. इस पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि ये तो पार्टी के ऊपर है कि अपने विधायकों पर किस तरह की कार्रवाई करती है. ऐक्शन लेना ही चाहिए.

एक और सवाल के जवाब में मीसा भारती ने कहा, “…इस देश में सत्ता में भारतीय जनता पार्टी है तो इस देश में कोई घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही बनती है.”

यह भी पढ़ें- केसी त्यागी को लेकर JDU की पहली प्रतिक्रिया, ‘इस्तीफा नहीं दिया है, उन्होंने NDA में ही…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *