Skip to content

बिहार में लगेगा राष्ट्रपति शासन, फिर बनेगा अलग केंद्र शासित प्रदेश? पप्पू यादव का बड़ा सियासी दावा

बिहार स्थित पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव ने राज्य की मौजूदा स्थिति के संदर्भ में बड़ा दावा किया है. उनके इस दावे के अनुसार बिहार में राष्ट्रपति शासन लगेगा. उन्होंने यह भी दावा किया है कि राष्ट्रपति शासन के बाद पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ जिलों को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा.

सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया  है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराने की योजना बनाई जा रही है. इसके तहत सीमांचल के इलाकों के साथ मालदा, मुर्शिदाबाद, रायगंज और दिनाजपुर जैसे जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की तैयारी बताई जा रही है.  यह भी आरोप लगाया गया है कि इसी योजना के तहत नीतीश कुमार को हटा कर  लेफ्टिनेंट जनरल को राज्यपाल बनाने की रणनीति के पीछे यही खेल है.

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अब परिवार ने किया विरोध, ‘ललन सिंह और संजय झा सब…’

हालांकि भारत सरकार की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं है. दरअसल, यह दावे उस वक्त किए जाने शुरू हुए जब बीते हफ्ते गृहमंत्री अमित शाह, सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आए थे. तभी से राष्ट्रीय जनता दल और अन्य विपक्षी दल यह दावा कर रहे हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *