Skip to content

बिहार में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

बिहार में मार्च महीने में जिस तरह का तापमान होना चाहिए, उसके  मुकाबले अभी राज्य के तापमान में बेतहासा वृद्धि हो चुकी है और तापमान 37 डिग्री से ऊपर हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार से बढ़ते तापमान के बीच राहत मिलने की उम्मीद दिख रही है. आज 15 मार्च से आगामी 19 मार्च तक राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है. इसमें दिन का तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने का पूर्वानुमान है तो कई जगहों पर वर्षा और तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर चलने की संभावना बन रही है.

मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को राज्य के दक्षिणी भाग के मध्य और पूर्वी इलाके के अधिकांश जिलों में बद्री नुमा मौसम तो कई को जिलों में बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है. राजधानी पटना में सुबह से कुहासे जैसा दिखा तो अन्य जिलों में भी आज मौसम विभाग ने वर्षा की चेतावनी दी है. खासकर उत्तर बिहार के तराई इलाके पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण ,शिवहर, और सीतामढ़ी जिले को अलर्ट मोड में रखा गया है.

इन जिलों में बारिश की संभावना

इन जिलों के अधिकार जगह पर 30 से 40 किलोमीटर की तेज हवा के साथ वज्रपात, बिजली चमकने और  हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर बिहार के अधिकांश जिले और दक्षिण बिहार के मध्य और पूर्वी जैसे पटना ,नालंदा ,बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर ,बांका, भागलपुर ,नवादा, शेखपुरा, गया ,जहानाबाद में बद्री नुमा मौसम के साथ तापमान में गिरावट रहने की संभावना है. कल 16 मार्च सोमवार को इसका असर और ज्यादा देखने को मिल सकता है और कई जिलों में ज्यादा वर्षा की संभावना बन रही है.

फसलों को हो सकता है नुकसान

मौसम में बदलाव और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है. ऐसे मां मौसम विभाग में किसानों को अलर्ट रहने का सलाह दिया है. खासकर गेहूं, आम ,लीची की फसलों को नुकसान पहुंचाने का संभावना है.

तापमान में आ सकती है गिरावट

आज से तापमान में गिरावट आ सकती है परंतु बीते शनिवार को तापमान बताशा बृद्धि रही और अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार चला गया. शनिवार को राज्य का अधिकतम तापमान 27.8 से 37.3 और न्यूनतम 17.4 से 25.1 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ. सबसे अधिक तापमान 37.3 डिग्री कैमूर में दर्द हुआ तो राजधानी पटना में भी 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

नहीं बदलेगा न्यूनतम तापमान

कहा जाए तो शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को करीब 1 डिग्री से ऊपर तापमान में वृद्धि रही .सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं. आगामी 5 दिनों तक  रात्रि और सुबह का न्यूनतम तापमान हल्की कमी वृद्धि देखी जा सकती है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सीवान के जीरादेई में रिकॉर्ड हुआ. जबकि राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *