Skip to content

‘बिहार में जो भी सरकार बनेगी नीतीश कुमार गाइड करेंगे’, JDU ने दे दिया सीधा संदेश

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार (16 मार्च, 2026) को हुए मतदान के नतीजे आ चुके हैं. एनडीए के सारे प्रत्याशियों की जीत हो गई है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं. इस बीच अब जेडीयू की ओर से बड़ा बयान आया है. पार्टी (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि बिहार में जो भी सरकार बनेगी उस सरकार को नीतीश कुमार गाइड करेंगे, मार्गदर्शन देंगे और सहयोग भी करेंगे. 

संजय झा एक चैनल से बात कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में भी नीतीश कुमार बिहार के काम की बात करेंगे. आवाज बुलंद करेंगे और नीतीश कुमार कोई बात रखेंगे तो वो बहुत मायने रखता है. 

यह भी पढ़ें- बिहार: राज्यसभा चुनाव में अपनों के ‘धोखा’ देने पर RJD का पहला रिएक्शन, ‘सत्ता और धन…’

‘निशांत का रोल क्या होगा ये बैठकर होगा तय’

नीतीश कुमार के बेटे को लेकर संजय झा ने कहा कि निशांत की राजनीतिक शुरुआत हो गई है. हम सब लोग बैठकर उनका रोल पार्टी में क्या होगा ये तय करेंगे. मुझे लगता है उनका आना भी हो गया, पार्टी में काम करेंगे और सरकार में भी काम करेंगे. जिस तरीके से वे लोगों से मिल रहे हैं, जो लोगों का रुझान उनके प्रति दिख रहा है तो बिल्कुल सरकार में काम कर सकते हैं. 

दूसरी ओर अब बिहार में नई सरकार के साथ नए सीएम की चर्चा भी तेज हो गई है. अटकलें हैं कि बीजेपी से इस बार मुख्यमंत्री होगा. जेडीयू से दो-दो डिप्टी सीएम होंगे. हालांकि नए सीएम के चेहरे पर संजय झा ने साफ कहा कि समय आने पर सब बताया जाएगा. बता दें कि संजय झा ही नहीं बल्कि बीजेपी के सम्राट चौधरी सहित कई नेता यह कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे बिहार के विकास का काम होगा. नीतीश कुमार आगे भी मार्गदर्शन देते रहेंगे.

यह भी पढ़ें- CM भी बन सकते हैं निशांत कुमार? राज्यसभा के नतीजों के बीच JDU के बयान से उठा सियासी तूफान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *