मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासी एंट्री को लेकर आरजेडी की ओर से बड़ा बयान आया है. मंगलवार (03 मार्च, 2026) को आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा. हालांकि यह जरूर कहा कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए.
शक्ति सिंह यादव न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने निशांत को लेकर कहा, “इसका तो रिहर्सल पहले से चल रहा था. हमलोग तो कह भी रहे थे कि किसी का बाल-बच्चा अगर राजनीति में आता है तो गलत क्या है? समाजसेवा करनी चाहिए, लेकिन निशांत जब राजनीति में आ रहा है तो जल्दी आना चाहिए क्योंकि अभी जो हालात है… और हालात क्या है कि जो वर्तमान प्रतिमूर्ति (नीतीश कुमार) हैं वो पुराने वाले नहीं रह गए हैं. तो मेरी पूरी शुभकामना है कि निशांत राजनीति में आएं.”
Nalanda. Bihar: On CM Nitish Kumar’s son Nishant Kumar, RJD Spokesperson Shakti Singh Yadav says, “The rehearsal for this had already been going on, and we were even saying that if someone’s child enters politics, what’s wrong with that? They should do social service…” pic.twitter.com/j3t0WmR8GD
— IANS (@ians_india) March 3, 2026
यह भी पढ़ें- सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, ‘नीतीश कुमार…’
सुरक्षित रहेगी पार्टी: शक्ति सिंह यादव
इस सवाल पर कि निशांत कुमार के आने के बाद क्या बदलाव दिखेगा. क्या लाभ देखने को मिलेगा. इस पर शक्ति सिंह यादव ने कहा, “नीतीश जी के रहते क्या बदलवा हुआ? कहे थे कि मिट्टी में मिल जाएंगे भाजपा के साथ नहीं जाएंगे. नीतीश कुमार जी का पुत्र निशांत आता है तो पार्टी तो सुरक्षित रहेगी.”
शक्ति यादव से पूछा गया कि निशांत के आने के बाद परिवारवाद का सवाल उठेगा. इस पर उन्होंने कहा कि कौन बिना परिवार का है? उन्होंने कहा कि पियूष गोयल किसके बेटे हैं? अनुराग ठाकुर किसके बेटे हैं? नितिन नवीन किसके बेटे हैं? बिना कोई परिवार का होता है क्या?
बता दें कि चर्चा है कि निशांत कुमार की सियासी एंट्री कराने के बाद उन्हें जेडीयू राज्यसभा भेज सकती है. इस पर लगभग मुहर लग चुकी है. पांच मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है तो देखने वाली बात होगी कि इस दिन जेडीयू से दो सीटों के लिए कौन-कौन नॉमिनेशन करता है. दूसरी सीट पर रामनाथ ठाकुर को फिर से भेजे जाने की खबर है. वहीं हरिवंश का पत्ता साफ हो सकता है.
यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा को NDA ने बिहार से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, पवन सिंह को बड़ा झटका