बिहार के मोतिहारी में मंगलवार (17 मार्च, 2026) तड़के एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. घटना चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव की है. दोनों ओर से चली गोलियों में दो अपराधी ढेर हो गए. वहीं एसटीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया. जो अपराधी मारे गए हैं उनका नाम कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे है. एसटीएफ जवान का नाम श्रीराम यादव बताया जा रहा है.
10-15 पुलिसकर्मियों की दी गई थी हत्या की धमकी
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले चकिया के अपर थानाध्यक्ष कुंदन ठाकुर को फोन पर धमकी दी गई थी. 10 से 15 पुलिसकर्मियों की हत्या करने की धमकी दी गई थी. इसी के बाद मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में रामडीहा गांव में अपराधियों के होने की सूचना पर घेराबंदी की गई थी. जब पुलिस की भनक लगी तो अपराधी गोली चलाने लगे.
यह भी पढ़ें- क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी. प्रियांशु दुबे मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर का रहने वाला था. कुंदन ठाकुर चकिया थाना क्षेत्र के बुल्लाचौक का रहने वाला था. वहीं अपराधियों के छिपे होने की सूचना पर घेराबंदी कर दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Motihari, Bihar: DIG Harikishore Rai says, “We received information that some criminals were hiding in the area. The Motihari police along with the STF’s special team conducted a raid. During the operation, the criminals opened fire, injuring one of our personnel…” pic.twitter.com/PMHz8c3VPI
— IANS (@ians_india) March 17, 2026
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान उज्ज्वल कुमार और संत कुमार तिवारी के रूप में की गई है. उज्ज्वल कुमार और संत कुमार तिवारी पिता-पुत्र हैं. गिरफ्तार इन दोनों बाप-बेटे पर पहले से कई आर्म्स एक्ट सहित गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस ने घटनास्थल से एक कारबाइन, दो कट्टा, दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस के साथ 17 खोखा बरामद किया है. घटना के बाद बेतिया प्रक्षेत्र के डीआईजी एवं मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात मौके पर पहुंचे. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- ‘एक पुत्र के रूप में…’