Skip to content

बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?

आजकल कई महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह लिए ही अबॉर्शन पिल्स लेने की सोचती हैं. ये दवाइयां आसानी से ऑनलाइन या मेडिकल स्टोर्स में मिल जाती हैं, लेकिन बिना जानकारी के इनका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है. सिर्फ थोड़ी सी गलती आपकी सेहत या भविष्य की प्रेगनेंसी पर असर डाल सकती है. इसलिए यह जरूरी है कि हर महिला इन दवाओं के असर और संभावित जोखिमों का पता हो. तो आइए जानते हैं कि  बिना सोचे- समझे अबॉर्शन पिल्स खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं. 

अबॉर्शन पिल्स क्या हैं?

अबॉर्शन पिल्स को मेडिकल भाषा में दवा से गर्भपात कहा जाता है. इसमें मुख्य रूप से दो दवाइयां होती हैं. मिफेप्रिस्टोन (Mifepristone), यह दवा प्रोजेस्टेरोन नामक हार्मोन को ब्लॉक करती है, जो प्रेगनेंसी को बनाए रखने में मदद करता है. मिसोप्रोस्टोल (Misoprostol), यह दवा यूट्रस को सिकुड़ने में मदद करती है और गर्भ के अंदर की सामग्री को बाहर निकाल देती है. इन दवाओं का यूज आमतौर पर प्रेगनेंसी के शुरुआती 10 हफ्तों तक किया जाता है. 

यह भी पढ़ें – लो जी… अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?

बिना सोचे- समझे अबॉर्शन पिल्स खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं

1. तेज पेट दर्द और ऐंठन यह यूटरस की सामग्री को बाहर निकालने की प्रक्रिया के कारण होता है. 

2. ब्लीडिंग – आम पीरियड की तुलना में ज्यादा ब्लीडिंग और ब्लड क्लॉट्स (थक्के) आ सकते हैं. 

3. मतली और उल्टी – दवा के कारण शरीर में असुविधा महसूस हो सकती है. ऐसे में मतली और उल्टी जैसे समस्या हो सकती है. 

4. थकान और सिरदर्द  – शरीर में कमजोरी या सिर में दर्द होना. 

5. बुखार या ठंड लगना – हल्का बुखार या ठंड लग सकती है.

सावधानियां और सुझाव

अबॉर्शन पिल्स का यूज सिर्फ डॉक्टर की निगरानी में ही करना चाहिए. दवा लेने के बाद फॉलो-अप अपॉइंटमेंट जरूरी है, ताकि अपूर्ण गर्भपात या संक्रमण जैसी जटिलताओं का पता लगाया जा सके. अगर आप तुरंत प्रेग्नेंट नहीं होना चाहतीं, तो डॉक्टर की सलाह से दवा अपनाएं. वहीं अगर आपको उदासी या अपराधबोध महसूस हो, तो काउंसलिंग या सहायता समूह से मदद लें. 

यह भी पढ़ें – दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *