नासिक के फर्जी बाबा अशोक खरात से जुड़े रेप मामले को लेकर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते को पत्र लिखकर पूरे मामले की विशेष जांच दल (SIT) के जरिए निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है. सरकारवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 74/2026 के तहत आरोपी फर्जी बाबा अशोक खरात पर एक 35 साल महिला के साथ पिछले तीन साल से बार-बार रेप करने और धमकाने के गंभीर आरोप हैं.
58 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिले
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 58 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिलने की जानकारी सामने आई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है. महिला आयोग ने आशंका जताई है कि यह मामला केवल एक महिला तक सीमित नहीं है, बल्कि आरोपी ने अंधविश्वास का सहारा लेकर कई महिलाओं का शोषण किया हो सकता है.
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर-2 को बैन करने की मांग, ‘सेंसर बोर्ड ने इसे अनुमति कैसे दी?’
राज्य सरकार ने मामले में गठित की SIT
राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तेजस्वी सातपुते के नेतृत्व में जांच की जा रही है और इसे निष्पक्ष व तेज गति से पूरा करने की अपेक्षा जताई गई है.
महिला आयोग की प्रमुख मांगें
- SIT के माध्यम से बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच
- पीड़ित महिलाओं की पहचान गोपनीय रखते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करना
- डिजिटल सबूतों के आधार पर IT एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई
- तय समयसीमा में जांच पूरी कर जल्द चार्जशीट दाखिल करना
महिला आयोग ने यह भी कहा है कि वह पूरे मामले की निगरानी कर रहा है और नासिक पुलिस से नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट साझा करने को कहा गया है, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके. बता दें कि इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर की आरोपी के साथ नजदीकियों को खुलासा हुआ है.
ईरान-इजराइल में जारी जंग के बीच शिंदे गुट का बड़ा बयान, ‘भारत इसका हिस्सा नहीं है लेकिन…’