Skip to content

पॉक्सो केस: आशुतोष ब्रह्मचारी पहुंचे इलाहाबाद हाईकोर्ट, 883 पन्नों में दाखिल किया जवाब

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामले में अपडेट आया है. आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन में 883 पेज की विस्तृत लिखित जवाब दाखिल की है. उन्होंने दावा किया है कि उनके पास नाबालिग बटुकों के साथ कथित कुकर्म से जुड़े ठोस साक्ष्य मौजूद हैं जिन्हें उन्होंने कोर्ट में पेश किया है.

‘शंकराचार्य होने के संबंध में दाखिल किया झूठा हलफनामा’

आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह भी आरोप लगाया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शंकराचार्य होने के संबंध में झूठा हलफनामा दाखिल किया है. इस मामले में भी उन्होंने हाईकोर्ट के सामने साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कही है. उन्होंने साफ किया है कि वह इस पूरे मामले में खुद कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी बात रख रहे हैं और शंकराचार्य की नियमित जमानत अर्जी का विरोध करेंगे.

12 मार्च को जवाब दाखिल करने के दिए थे निर्देश

बता दें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत अर्जी पर जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच ने 27 फरवरी को सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी थी. साथ ही सभी पक्षों को 12 मार्च तक अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे. हालांकि, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आशुतोष ब्रह्मचारी उस दिन जवाब दाखिल नहीं कर सके थे, लेकिन अब उन्होंने देरी के लिए माफी मांगते हुए अपना पक्ष रख दिया है.

ये भी पढ़िए- UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार

2 मई को होगी अब अगली सुनवाई

वहीं, इस मामले से अलग एक अन्य केस में जिला अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी. वकीलों की हड़ताल के कारण आशुतोष ब्रह्मचारी का बयान दर्ज नहीं हो पाया. यह मामला 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या के दिन उन पर हुए हमले से जुड़ा है. इस पर अब अगली सुनवाई 2 मई को होगी.

ये भी पढ़िए- UP में लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बढ़ाई ग्रेच्युटी सीमा, जानें- अब कितना मिलेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *