Skip to content

पिता ही नहीं बेटे निशांत भी इंजीनियर, पढ़ने के लिए मसूरी गए, CM के इकलौते पुत्र के बारे में जानिए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली जाना तय हो गया है. वे राज्यसभा जाएंगे. दिल्ली से अब राजनीति करेंगे. ऐसे में दूसरी बात अब ये भी तय मानी जा रही है कि उनके इकलौते बेटे निशांत कुमार अब बिहार में जेडीयू की कमान संभालेंगे. अब तक निशांत ने राजनीति में एंट्री नहीं ली थी लेकिन अब तस्वीर बदलने वाली है. 

निशांत कुमार पार्टी में कैसे काम करेंगे और क्या कुछ जिम्मेदारी मिलेगी इसकी जानकारी भी धीरे-धीरे सामने आने लगेगी. चर्चा तो यहां तक है कि निशांत डिप्टी सीएम होंगे. निशांत कुमार के बारे में जाना जाए तो वे सरल स्वभाव के हैं. 50 साल की उम्र में भी बहुत सालीनता से वे मीडिया से बातचीत करते देखे गए हैं. 

पटना में हुई शुरुआती पढ़ाई-लिखाई

निशांत का जन्म 20 जुलाई 1975 को पटना में हुआ था. उस वक्त नीतीश कुमार जेपी आंदोलन में पूरी तरह एक्टिव थे. निशांत के पिता नीतीश कुमार ने तो इंजीनियरिंग की थी, बेटे निशांत कुमार भी इंजीनियर हैं. उनकी मां मंजू सिन्हा शिक्षिका थीं. निशांत की शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस स्कूल से हुई है.

बाद में मसूरी के बोर्डिंग स्कूल में शिक्षा प्राप्त की. वहीं से 12वीं की परीक्षा पास की. इसके बाद बीआईटी (BIT) मेसरा से स्नातक किया. रांची से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री ली. 

यह भी पढ़ें- Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर रोहिणी आचार्य का तीखा वार, ‘जरूर बीजेपी ने…’

2007 में मां का हुआ था निधन

निशांत कुमार की मां मंजू सिन्हा का 2007 में निधन हो गया था. उसी वक्त निशांत ने स्पष्ट किया था कि उनकी राजनीति में कोई रुचि नहीं है. वे अपना जीवन आध्यात्म के मार्ग पर जीना चाहते हैं. मुख्यमंत्री के इकलौते बेटे हैं और इसके बावजूद निशांत का सादा जीवन लोगों को भाता है. 

करीब एक साल पहले तक निशांत सार्वजनिक कार्यक्रमों में बहुत कम ही देखे जाते  रहे थे. हालांकि 2024 से उन्होंने अपने पिता के साथ कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया, लेकिन उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश नहीं किया था. 2025 के विधानसभा चुनाव के पहले भी वह कई बार मीडिया के सामने आए थे. उस वक्त उन्होंने अपील की थी लोगों से कि पिता को वोट करें. उन्होंने काफी काम किया है. अब देखना होगा कि निशांत जब खुद राजनीति में आते हैं तो कैसे काम करते हैं.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, कहा- ‘हम लोग साथ रहते तो…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *