Skip to content

पटना: फूट-फूटकर रोने लगे JDU नेता, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे साजिशकर्ता कौन?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद से जेडीयू के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी दिख रही है. आज (05 मार्च, 2026) राज्यसभा के लिए नामाकंन होना है. आखिरी दिन है. जेडीयू के नाराज कार्यकर्ता सुबह-सुबह सीएम आवास के बाहर जुट गए. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है. दावा किया कि शराब माफिया और पार्टी के कुछ नेता जो हैं वो नीतीश कुमार को दिल्ली भेजना चाह रहे हैं.

‘किसी के घर नहीं मनाई गई होली’

इस दौरान नारेबाजी की गई. जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल फूट-फूटकर रोने लगे. कहा, “नीतीश कुमार के अलावा कोई और मंजूर नहीं…” प्रदर्शन करने पहुंचे जेडीयू से जुड़े नेता ने कहा, “जो कल खबरों में चला है कि मुख्यमंत्री जी दिल्ली जाएंगे… किसी के घर होली नहीं मनी है. जेडीयू के या बिहार के लोगों ने होली नहीं मनाई है. हम लोगों की होली खराब कर दी गई.” 

यह भी पढ़ें- बिहार: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? JDU नेता ने साफ कर दी तस्वीर

निशांत कुमार जाएं राज्यसभा: जेडीयू नेता

आगे कहा, “हम लोग हर हाल में नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं. बिहार की जनता और बिहार के कार्यकर्ताओं ने खून-पसीना एक करके नीतीश कुमार को जनादेश दिया है 2025 से 30 के लिए… बीच में छोड़ने के लिए नहीं… हम लोग राज्यसभा जाने के खिलाफ हैं. निशांत कुमार राज्यसभा जाएं. हम लोग स्वागत करते हैं. हम लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार की बागडोर किसी दूसरे के हाथ में जाए.”

जेडीयू नेता का कहना है कि आज हर वो कार्यकर्ता रो रहा है जिसने घर-घर जाकर नीतीश कुमार के लिए वोट मांगा था. एक-एक आदमी लाठी खाया. अगर कोई निर्णय करना था तो कार्यकर्ताओं से पूछना था. कार्यकर्ताओं ने वोट मांगा था. हमलोग पीटे जाते हैं. नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो हम लोग रहकर क्या करेंगे.

यह भी पढ़ें- ‘नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…’, CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *