Skip to content

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का बड़ा बयान, ‘चुनाव से पहले…’

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा के फैसले पर सियासी बयानबाजी जारी है. इस बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की प्रतिक्रिया सामने आई है. बिहार जनसुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि प्रशांत किशोर ने पहले ही ये साफ साफ कहा था कि नीतीश कुमार पांच सालों तक सीएम नहीं रहेंगे. अब इस बात की सच्चाई सामने आ गई है.

मनोज भारती ने आगे कहा कि चुनाव से पहले 10-10 हजार रुपये देकर लोगों के वोट खरीदे गए थे. उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया था. अब नीतीश कुमार दिल्ली चले जा रहे हैं. नीतीश कुमार स्थिति को अपने हाथ से निकलते हुए देख रहे हैं.

राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार को रेल मंत्रालय देगी मोदी सरकार! जानें- क्यों लग रहीं ये अटकलें?

लाइव सिटिज से बात करते हुए मनोज भारती ने ये बातें कही. बता दें कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं. 16 मार्च को बिहार की खाली हो रहीं पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं.

पांच राज्यसभा सीटों के लिए बिहार से कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं. नीतीश कुमार राज्यसभा के मौजूदा उपसभापति हरिवंश की जगह राज्यसभा जा रहे हैं. जेडीयू से हरिवंश और रामनाथ ठाकुर रिटायर हो रहे हैं. रामनाथ ठाकुर को जेडीयू ने फिर से उम्मीदवार बनाया है. रामनथ ठाकुर अभी केंद्र में मंत्री हैं.

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का सीएम कौन होगा, इस पर अभी औपचारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी के कोटे से मुख्यमंत्री होगा. वहीं नीतीश के बेटे निशांत कुमार जो सक्रिय राजनीति में शामिल हो चुके हैं, उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है. निशांत कुमार ने 8 मार्च को जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की है. 

चिराग पासवान को CM बनाने की मांग पर LJP (R) कोटे के मंत्री बोले- बैठक में निर्णय लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *