Skip to content

‘नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…’, CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर है. गुरुवार (05 मार्च, 2026) को अगर उन्होंने नामांकन किया तो तस्वीर साफ हो जाएगी. इस बीच उनके राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच जेडीयू के नेताओं की नाराजगी भी साफ दिखने लगी है. पार्टी के विधायक सरयू राय ने बड़ा बयान दिया है.

सरयू राय का कहना है कि बिहार में कुछ ऐसी घटनाएं घट रही हैं जिससे संकेत मिल रहा है कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की कोशिश हो रही है. अब एनडीए के साथ सरकार है तो ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. 

ये उचित समय नहीं: सरयू राय

सरयू राय ने कहा, “मुझे लगता है कि ये उचित समय नहीं है. जो भी नेतृत्व तय करता है सोच-समझकर करता है, मगर सही निर्णय सही समय पर होता है तो उसका अच्छा नतीजा निकलता है. आम जनता को अचानक बताना कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं ये उचित नहीं है.” 

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी

जेडीयू नेता ने आगे कहा कि व्यापक विमर्श होना चाहिए. नीतीश कुमार को एनडीए के नेता राज्यसभा भेजना चाहते हैं और नीतीश कुमार तैयार हैं तो इसमें किसी को क्या आपत्ति है. नीतीश कुमार ने एक लंबे समय से अभियान की राजनीति की है. वो एक व्यक्ति नहीं एक प्रतीक हो गए हैं. उन्होंने अपनी शर्तों पर सरकार चलाई है. आज की तिथि में बिहार के सर्वमान्य नेता हैं. 

सरयू राय ने साफ शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार को कुछ दिन और बिहार में रहना चाहिए था. अगर उनको सत्ता हस्तांतरित करना है तो कुछ समय लगाकर करना चाहिए था. अचानक ऐसा करने से जनता को भी ठीक नहीं लग रहा है. समर्थकों को भी ठीक नहीं लग रहा है. हमारे जासे नेता को भी ठीक नहीं लग रहा है. 

‘नीतीश कुमार पर किसी ने नहीं डाला आज तक दबाव’

मीडिया के एक सवाल के जवाब सरयू राय ने कहा कि नीतीश कुमार पर दबाव क्या हो सकता है? उन्होंने तो कहा ही है कि हम भारतीय जनता पार्टी के साथ पूरी तरह से हैं. बीजेपी और जेडीयू ही मिलकर यहां सरकार चला रही है. समाज में बदलाव लाने की भी कोशिश कर रहे हैं. नीतीश कुमार पर आज तक किसी ने कोई दबाव नहीं डाला है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा तो बिहार का सीएम कौन और किस पार्टी से? निशांत को मिल सकती है ये जिम्मेदारी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *