Skip to content

नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, ओपी राजभर ने साफ कर दी बिहार की तस्वीर! बताया किस पार्टी से होगा CM

बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बीजेपी से मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई है. जिसके बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है. इस बीच योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि नीतीश के बाद किस पार्टी से मुख्यमंत्री होगा. 

ओम प्रकाश राजभर में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना ये सब पहले ही तय हो चुका था और अब उनके बाद बिहार में भारतीय जनता पार्टी  का मुख्यमंत्री बनाए जाएगा. 

बिहार के अगले सीएम को लेकर किया दावा

राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- “बिहार के चुनाव के समय ही ये बातें लगभग तय हो चुकी थी कि जब राज्यसभा का चुनाव आएगा तो नीतीश कुमार देश की राजनीति में चले जाएंगे और वो अपने बेटे को राजनीति में उतारेंगे. जैसी की चर्चा अभी हो भी रही है और मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का होगा.” 

नीतीश कुमार आज भरगें नामांकन

बता दें कि बिहार की राजनीति में आज बड़ा फैसला होने जा रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार 5 मार्च को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र भरेंगे. इस दैौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मौजूद रहने की भी चर्चाएं तेज हैं. 

नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच बिहार के मुख्यमंत्री पद को लेकर भी कयास लगने शुरू हो गए हैं. माना जा रहा है कि नीतीश के हटने के बाद भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री हो सकता है. इस दौड़ में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है. उनके अलावा विजय सिन्हा (भूमिहार), मंगल पांडे (ब्राह्मण) को लेकर भी चर्चाएं की जा रही है. नीतीश के बेटे निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.  

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कौन बन सकता है बिहार का CM? रेस में BJP के इन 6 नेताओं के नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *