Skip to content

‘नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, BJP उन्हें…’, विपक्ष ने कर दी बड़ी मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की जनता और जेडीयू के कार्यकर्ता दुखी हैं. कार्यकर्ताओं का दावा है कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है, यह सीधे तौर पर जनता का अपमान है.

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि अगर बीजेपी सच में बिहार की जनता का सम्मान करना चाहती है तो नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम या फिर गृहमंत्री बना दे. मुख्यमंत्री से हटकर नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद बनाना, सीधे तौर पर बिहार का अपमान है, इसके अलावा कुछ नहीं है.

यह बिहार के लोगों की हत्या: मनोज कुमार

मनोज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना, बिहार के लोगों के साथ अन्याय है. यह बिहार के लोगों की हत्या करने जैसा है. अगर आप उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाना चाहते थे, तो चुनाव के दौरान क्यों उन्हें अपना नेता बताया. जनता से पांच साल के लिए बहुमत क्यों मांगा? आप हर मंच पर यह क्यों कहते थे कि 25 से 30 नीतीश कुमार. हम लोग विपक्ष में हैं और कांग्रेस के सांसद हैं तो हम लगातार सवाल उठाएंगे. सवाल यह है कि आज पटना की सड़कों पर लाखों जेडीयू कार्यकर्ता उतर रहे हैं, वे दुखी हैं. वे नहीं चाहते हैं कि नीतीश कुमार बिहार से निकलकर दिल्ली जाएं.

यह भी पढ़ें- ‘नीतीश कुमार की इच्छा के बिना कुछ नहीं’, साजिश वाले आरोप पर ललन सिंह, कहा- ‘अगला CM…’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, वे इससे पहले कई बार मंत्री रह चुके हैं. बीजेपी का दावा है कि नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा से राज्यसभा जाना चुना है और वे सीएम के फैसले का सम्मान करते हैं. अगर सच में बीजेपी को सम्मान की पड़ी है तो वे नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बना दे. पीएम तो नहीं बना सकते हैं, हम लोग जानते हैं, कम से कम डिप्टी पीएम या फिर गृहमंत्री ही बना दे. बीजेपी ऐसा करती है तो बिहार की जनता को भी लगेगा कि जनता को सम्मान मिला है, उनके नेता को सम्मान हुआ है.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का सांसद बनना बिहार की जनता के साथ सिर्फ धोखा है. बिहार की जनता ने एनडीए को नीतीश कुमार के चेहरे पर 202 सीटें दी. इसके बावजूद नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो यह धोखा देने वाली बात है. बिहार की जनता के मन में कई सवाल पैदा हुए हैं और सवालों के जवाब मिलने चाहिए.

राज्यपाल बदले जाने पर क्या कहा?

दूसरी ओर कई राज्यों में राज्यपाल के बदले जाने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस सवाल का जवाब तो बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को देना चाहिए कि राज्यपालों को क्या हटाया गया? पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर की नियुक्ति पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि गवर्नर को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और उन्हें भेज दिया गया है. सरकार जो भी कहेगी, वह उसके अनुसार काम करेंगे, लेकिन वह कितना भी विरोध करें, वहां कुछ नहीं होगा. बीजेपी की बंगाल में दाल नहीं गलने वाली है.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अब परिवार ने किया विरोध, ‘ललन सिंह और संजय झा सब…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *