Skip to content

नीतीश कुमार के सामने क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन? ‘एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…’

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार (26 मार्च, 2026) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम था. इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने नाउम्मीद के दौर से निकालकर बिहार को विश्वास के साथ विकास को जोड़ा. आज हर बिहारी खुद को गौरवान्वित महसूस करता है.

नितिन नवीन ने कहा कि एक विधायक के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुझे भी काफी कुछ सीखने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि संभवतः एक विधायक के तौर पर यह आखिरी सरकारी कार्यक्रम हो, लेकिन पटना के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि पटना और बिहार के विकास को मुख्यमंत्री ने जो नया आयाम बनाया है, उसे आने वाले दिनों में भी केंद्र सरकार की मदद से और गति देने का काम करूंगा.

‘…तो उसका श्रेय नीतीश कुमार को जाता है’

‎बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने 2005 में प्रदेश में कार्य करने वाली संस्कृति बनाई. उस दौर में बिहार के हर घर में रोशनी पहुंचाने की कल्पना करना भी दूभर था, लेकिन आज लालटेन को छोड़कर हर घरों तक एलईडी पहुंचाने का काम किया. आज सभी घरों में बिजली पहुंच गई है, तो उसका श्रेय सीएम नीतीश कुमार को जाता है.

नितिन नवीन ने ‎बिहार के विकास की चर्चा की. नीतीश कुमार के पहले के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में कहा जाता था कि बिहार में सड़क है या गड्ढा है? आज नीतीश कुमार ने न केवल सड़क बनाई, बल्कि उनका मेंटेनेंस भी किया. आज इस पॉलिसी को अन्य राज्य अपना रहे हैं. छोटी-छोटी राशि से पुल-पुलियों का निर्माण ग्रामीण सड़कों में कराया गया, तब लोग सोचते थे, लेकिन आज सड़कें बिहार के विकास की गाथा बता रही हैं.

‎उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जिस तरह से डबल इंजन की सरकार बनी, बिहार को केंद्र सरकार का सपोर्ट मिला, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार है. नए बिहार के लिए नीतीश कुमार ने जो योगदान दिया है, उसके लिए बिहार सदैव उनका ऋणी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *