Skip to content

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. बुधवार (04 मार्च, 2026) की दोपहर से इस चर्चा के बाद कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं इसको लेकर सियासी गलियारे में हड़कंप मचा है. इस खबर के बाद अब जेडीयू के अंदर विरोध शुरू हो गया है. देर शाम जेडीयू से जुड़े युवा कार्यकर्ता सीएम आवास के पास पहुंचे. उन्होंने अपना विरोध जताया.

जेडीयू के कार्यकर्ता ने कहा, “देखिए हम लोग तो पटना के ही हैं… दोपहर से जो खबर चल रही है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है तो यही सुनकर आए हैं… पूरा बिहार आज चिंतित है कि बिहार का भविष्य गर्त में चला जाएगा. बिहार की होली खराब हो गई…” 

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को गिरिराज सिंह ने बता दिया ‘मजाक’! अटकलों पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

‘बिहार में कुछ भी घटना घट सकती है…’

आगे कहा कि, “हम लोग मुख्यमंत्री आवास के पास आए हैं यही कहने कि जो भी शक्तियां उनके पीछे लगी हुई हैं वो सुधर जाएं नहीं तो बिहार में बहुत बड़ा आंदोलन होगा… बिहार में कुछ भी घटना घट सकती है अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाता है… बिहारवासी सड़क पर उतर जाएंगे… महिलाएं उतर जाएंगी…”

विजय चौधरी बोले- नीतीश कुमार लेंगे आखिरी फैसला

दूसरी ओर नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “… बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आखिरी फैसला लेंगे… बातचीत चल रही है, आखिरी फैसला उन्हें ही लेना है…”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बारे में उन्होंने कहा, “… पार्टी के सभी नेता चाहते हैं कि वे राजनीति में एक्टिव हों और पार्टी की एक्टिविटी में हिस्सा लें…”

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार अगर गए राज्यसभा तो किसे होना चाहिए बिहार का CM? पप्पू यादव ने रख दी बड़ी मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *