Skip to content

नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- ‘जिस तरह से…’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं. उनके इस फैसले के बाद से ही कार्यकर्ताओं और पार्टी से जुड़े नेताओं के बीच नाराजगी है. हालांकि नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वे बिहार में रहेंगे और यहां के कामकाज को देखते रहेंगे. इस बीच पूर्णिया में जब मंच से गुरुवार (12 मार्च, 2026) को मंत्री लेशी सिंह ‘समृद्धि यात्रा’ को संबोधित कर रही थीं तो वे रोने लगीं. नीतीश कुमार के लिए भावुक हो गईं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कृष्ण बताया.

लेशी सिंह ने कहा, “जिस तरह से मेरे परिवार पर, मेरे ऊपर आपत्ति-विपत्ति आई, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृष्ण के रूप में ढाल बनकर आए हैं. मैं ज्यादा कुछ न कहते हुए, उनका आभार व्यक्ति करती हूं.” इतना कहते हुए मंच से वो रोते हुए बैठने के लिए चली गईं.

यह भी पढ़ें- ‘बिहार पर हमला करने से…’, तेजस्वी यादव को मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया गजब जवाब, BJP ने भी रगड़ा

समृद्धि यात्रा का आज तीसरा दिन

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने से पहले समृद्धि यात्रा के बिहार का दौरा कर रहे हैं. आज (गुरुवार) पूर्णिया और कटिहार का कार्यक्रम है. पहले पूर्णिया में उन्होंने जनसभा की और इसके बाद कटिहार के लिए निकल गए. पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडिटम स्थित सभास्थल परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम था. इसके बाद कटिहार के प्राणपुर प्रखंड में सीएम का कार्यक्रम रखा गया था. समृद्धि यात्रा 10 मार्च से शुरू हुई है.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने बिहार को क्यों बताया ‘अनोखा’ प्रदेश? कहा- ‘कथित सुशासनी लोग…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *