Skip to content

निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, कांग्रेस सांसद तारिक बोले, ‘शायद नीतीश कुमार…’

राज्यसभा चुनाव की दांव-पेच के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर हर तरफ अटकलें लगाई जा रही हैं. निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा जोर शोर से हो रही है. इस बीच कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि जेडीयू एक स्वतंत्र पार्टी है, एक राजनीतिक दल है, तो वो अपना फैसला लेने के लिए सक्षम है. अपने हितों के लिए पार्टी जो भी फैसला ले, उसे रोका नहीं जा सकता है.

उन्होंने मीडिया से बातचीत में आगे कहा, ”नीतीश कुमार और उनकी लिगेसी राजनीति में आगे चले, इसके लिए शायद उनका यह फैसला होगा. मैं समझता हूं कि आने वाले समय में वो चाहते हैं कि उनकी जो लिगेसी है वो कायम रहे.” बता दें कि बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च है. 16 मार्च को चुनाव होने हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार: निशांत की सियासी एंट्री पर RJD का बड़ा बयान, ‘नीतीश कुमार जी का पुत्र…’

बंगाल में SIR को लेकर क्या बोले तारिक अनवर?

कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने बंगाल में SIR को लेकर कांग्रेस नेता ईशा खान चौधरी के चुनाव के बॉयकॉट वाले बयान पर कहा, “देखिए बात तो सही है. बंगाल में SIR के पर्दे के पीछे जो कुछ हो रहा है. जिस तरह मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं. आज भी वहां की मुख्यमंत्री का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि खासतौर पर टीएमसी नेता जहां से जीतते रहे हैं, हमारे परंपरागत मतदाताओं को SIR के माध्यम से सूची से हटाया जा रहा है. यह गंभीर बात है. हमारे यहां लोकतंत्र है.”

‘JDU और आम लोग चाहते हैं कि निशांत राजनीति में आएं’

JD(U) प्रवक्ता नीरज कुमार ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बारे में कहा, “निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में आए, ये जनता दल (यूनाइटेड) के सामाजिक समूह का समर्थक और बिहार के आम आदमी की ये सदिच्छा है कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए. अब इससे कुछ लोग असंतुष्ट हो जाते हैं तो उनका विषय है. संस्कार और पढ़ाई-लिखाई और तमाम मुद्दों पर अगर राजनीतिक संदर्भ को देखा जाए तो निशांत अपर हैंड में हैं. ये कयास लगाए जा रहे हैं.

जेडीयू नेतृत्व को सार्थक पहल करना है- नीरज कुमार

उन्होंने आगे कहा, ”निशांत के राजनीति में आने के संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का भी बयान सामने आया है. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, विजय चौधरी जी का भी बयान आया है. तब तो इसे कयास नहीं कहा जाएगा. अब इस दिशा में एक सार्थक पहल नेतृत्व को तय करना है. निशांत कुमार को सक्रिया राजनीति में आना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा को NDA ने बिहार से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, पवन सिंह को बड़ा झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *