Skip to content

निशांत कुमार की बिहार यात्रा को लेकर JDU के कद्दावर नेता का बड़ा बयान, ‘लोगों से जितना…’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार यात्रा पर निकलेंगे. अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर हैं. इस बीच विपक्ष की ओर से बयानबाजी भी हो रही है. तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं. ऐसे में जेडीयू के कद्दावर नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान आया है.

बुधवार (11 मार्च, 2026) को अशोक चौधरी ने निशांत की यात्रा को लेकर कहा, “अच्छी बात है… यात्रा तो करनी चाहिए. हमारे नेता हैं. लोगों से जितना मिलेंगे वो तो अच्छा है. व्यक्तिगत अनुभव होगा. क्या दिक्कत है क्या होना चाहिए, ये सही है.” 

तेजस्वी यादव पर भी किया हमला

दूसरी ओर एक सवाल के जवाब में अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर हमला किया. विपक्ष द्वारा निशांत कुमार की आलोचना पर अशोक चौधरी ने कहा, “जो सातवीं फेल है वह कठपुतली नहीं हो सकता…? जो स्नातक है, इंजीनियर है वह कठपुतली हो जाएगा? किसी को कठपुतली कहने का मापदंड क्या है?”

यह भी पढ़ें- बोर्ड की लापरवाही! अभ्यर्थी की जगह एडमिट कार्ड में छाप दी कुत्ते की तस्वीर, रोहतास का मामला

‘किस मजबूरी में छोड़ रहे कुर्सी?’

उधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरजेडी की ओर से निशाना साधा गया है. आरजेडी के नेता और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ पर कहा, “अब वो समृद्धि यात्रा करके क्या करेंगे? पहले वो बताएं कि वो किस मजबूरी में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ रहे हैं?…नीतीश कुमार दबाव में हैं और बीजेपी ने उन्हें हाईजैक कर लिया है… जनता की भावनाओं का, जनादेश का अपमान हो रहा है. नीतीश कुमार को हिसाब देना ही पड़ेगा…”

बता दें कि निशांत कुमार ने कहा है कि वे बिहार के 38 जिलों का दौरा करेंगे. इसके लिए वे योजना बना रहे हैं. इस संबंध में जल्द फैसला लिया जाएगा. उनके दौरे से पहले बिहार में अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर निकले हैं. राज्यसभा जाने से पहले उनका ये दौरा अहम माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल-LPG के संकट के बीच बिहार में उठाया गया बड़ा कदम, DM-SP को निर्देश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *