Skip to content

धुरंधर 2 में ‘अतीक अहमद’ के किरदार पर उठे सवाल, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई आपत्ति

ऑल इंडिया जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ में पूर्व सांसद अतीक अहमद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जोड़कर दिखाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने इसे तथ्यहीन बताते हुए कहा कि इस तरह की प्रस्तुति से समाज में भ्रम फैल सकता है.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि कुछ फिल्म निर्माता केवल कमाई के उद्देश्य से विवादित विषयों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं. उनके अनुसार फिल्मों में धार्मिक एंगल जोड़कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जाती है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशों में सामाजिक जिम्मेदारी की कमी साफ दिखाई देती है.

उन्होंने यह भी कहा कि अतीक अहमद का राजनीतिक और आपराधिक इतिहास अलग विषय है, लेकिन उन्हें विदेशी एजेंसियों से जोड़ना उचित नहीं है. मौलाना ने बताया कि अतीक अहमद वर्ष 1989 में इलाहाबाद वेस्ट से पहली बार विधायक बने और कुल पांच बार विधायक रहे. इसके अलावा वर्ष 2004 में फूलपुर से लोकसभा सांसद भी चुने गए थे. हालांकि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज रहे, जिसके कारण उनका राजनीतिक जीवन लगातार विवादों में रहा.

मौलाना शहाबुद्दीन की फिल्म निर्माताओं से खास अपील

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म निर्माताओं से अपील की कि वे तथ्यों पर आधारित और समाज को सकारात्मक दिशा देने वाली सामग्री प्रस्तुत करें, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी या सामाजिक तनाव की स्थिति न बने.

Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *