रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर-2’ आज (19 मार्च) सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को देखकर दर्शक भले गदगद हो रहे हैं लेकिन कांग्रेस ऐसी फिल्मों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग कर रही है. गुरुवार (19 मार्च, 2026) को कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.
‘आने वाली पीढ़ी के लिए सही नहीं’
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, “…ये तो स्पष्ट है कि फिल्म एक एजेंडे के तहत बनाई गई है. जिस तरह का उसमें वायलेंस (हिंसा) को दिखाया गया है… मैं समझता हूं कि ये आने वाली पीढ़ी के लिए सही नहीं है कि इस तरह की फिल्म को उनके सामने पेश किया जाए… सरकार को देखना चाहिए.”
‘…तो इसका नुकसान देश को होगा’
Delhi: On film ‘Dhurandhar 2’, Congress MP Tariq Anwar says, “It is clear that the film has been made under a certain agenda. The kind of violence shown in it is, in my opinion, not appropriate for the younger generation to be exposed to. The way allegations have been made… pic.twitter.com/nEWe7TRnGe
— IANS (@ians_india) March 19, 2026
फिल्म को लेकर आगे सांसद तारिक अनवर ने कहा, “जहां तक एक समुदाय विशेष के ऊपर आरोप लगाए गए हैं… वो भी ठीक नहीं है. इससे समाज के अंदर और नफरत बढ़ाने का काम हो रहा है. हमारे देश के अंदर अगर माहौल बिगड़ता है तो इसका नुकसान देश को होगा.”
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ ‘भरोसा’, कहा- ‘दरवाजा…’
फिल्म को लेकर पटना के दर्शकों ने क्या कहा?
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 को देखने के लिए पटना के सिनेमा घरों में दर्शक पहुंचे थे. कई दर्शकों से फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ली गई. जिनसे भी एबीपी न्यूज़ ने बात की सबने इस फिल्म को खूब सराहा. किसी ने डायरेक्शन को बढ़िया बताया तो किसी ने एक्टिंग और कहानी को अच्छा कहा.
बता दें कि यह फिल्म करीब 4 घंटे की है. गुरुवार को जब फिल्म रिलीज हुई तो पटना में शो देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. सारे शो हाउसफुल चल रहे थे.
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: कंगना रनौत के बयान पर बिहार कांग्रेस का पलटवार, ‘अगर उनके व्यक्तिगत लाइफ में…’