Skip to content

देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी…

समाजवादी पार्टी ने देश के कई हिस्सों में एलपीजी की कमी को लेकर सरकार को घेरा है. उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या से सपा सांसद ने अवधेश प्रसाद ने दावा किया है कि यह बढ़ता जाएगा.

सांसद ने कहा कि सरकार का तीन सदस्यों का पैनल जो सप्लाई के मामलों की जांच करता है वो इसे रोक नहीं पाएगा. यह दिन-ब-दिन बढ़ता जाएगा, और LPG सिलेंडर की कमी से हमारी इकॉनमी पर असर पड़ेगा, महंगाई बहुत बढ़ जाएगी, और सरकार बेबस हो जाएगी. वे कुछ नहीं कर पाएंगे.

एलपीजी संकट पर क्या बोली बीजेपी?

वहीं देवरिया से BJP सांसद शशांक मणि ने कहा ‘यह जंग हमारी नहीं है. लेकिन इसकी वजह से तेल की कीमतें बढ़ गई हैं. कल सरकार ने बयान दिया है कि भारत डी-एस्केलेशन चाहता है और हमारी एनर्जी सिक्योरिटी से कोई समझौता नहीं होगा. उस समय कांग्रेस और विपक्ष हंगामा कर रहे थे. सब लोग नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर बात करने के लिए तैयार होकर आए थे, लेकिन उन्होंने पूरा दिन बर्बाद कर दिया.’

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बीच सपा ने कर दी बड़ी मांग, ‘मुझे लगता है कि उन्हें…’

इन सबके बीच पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने होर्मुज जलडमरूमध्य से LNG शिपमेंट में रुकावट के बीच घरेलू रसोई गैस की बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए ज़रूरी वस्तु अधिनियम को लागू करते हुए नेचुरल गैस (सप्लाई रेगुलेशन) ऑर्डर, 2026 जारी किया है.

थोड़ा प्रेशर आ रहा है– देवरिया में बोले अधिकारी

वहीं देवरिया में डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफिसर, संजय कुमार पांडे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई छुट्टियां थीं, और अभी की हालत यह है कि आज गैस सप्लाई पहले की तरह ही रेगुलर है. आज ADM के साथ मीटिंग में भी यह कन्फर्म हो गया कि हमारे पास आने वाले दिनों के लिए काफी गैस है. बस दिक्कत यह है कि लोग थोड़े पैनिक हो गए हैं, और हमारी बुकिंग की संख्या बढ़ रही है, जिससे थोड़ा प्रेशर आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *