Skip to content

दिल्ली-NCR में बेमौसम बारिश का असर, गर्मी से राहत, किसानों की फसल को भारी नुकसान

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से बिन मौसम बरसात ने सर्द बढ़ा दी है. 2 दिन से दिल्ली एनसीआर साहित नोएडा ग्रेटर नोएडा में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. कहीं ना कहीं लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन इस बारिश ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है. क्योंकि 2 दिन पहले जिस तरह से तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी, तो कहीं ना कहीं किसने की फसल उसमें नष्ट होती हुई दिखाई दे रही है. वही मौसम विभाग के एक्सपर्ट का अनुसार उनका कहना है कि आने वाले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है. बारिश से फिलहाल राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही.

ग़ौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में 2 दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. नोएडा ग्रेटर नोएडा में भी लगातार बारिश हो रही है. वही इस बारिश ने किसानों की समस्या बढ़ा दी है. क्योंकि 2 दिन पहले जिस तरह से तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी किसने की गेहूं की फसल पूरी तरीके से नष्ट हो गई है.

किसान परेशान-तापमान में गिरावट

इस बारिश से किसान परेशान है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बारिश काफी अच्छी साबित हो रही है. क्योंकि जिस तरह से लगातार तेज गर्मी पड़ रही थी, इस बारिश से कहीं ना कहीं यह गर्मी से राहत जरूर मिलती हुई दिखाई दे रही है. इस मार्च के माह में गर्मी में मौसम का तापमान भी कुछ ठंडा हुआ है.

बदला मौसम कर सकता है बीमार

वही नोएडा ग्रेटर नोएडा के निवासियों का कहना है की बारिश के चलते गर्मी से राहत तो जरूर मिली है, लेकिन कहीं ना कहीं यह बारिश बिन मौसम बरसात के चलते लोगों को बीमार जरूर कर सकती है. लोगों का कहना है कि 2 दिन से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं रुक-रुक कर बारिश हो रही है मौसम तो अच्छा जरुर दिखाई दे रहा है. कुछ लोग इस बारिश में को अच्छा बता रहे हैं और इस मौसम का इंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

वही मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उनका साफ कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है. बारिश तीन दिनों तक होती रहेगी. इस बारिश के चलते मौसम में गिरावट देखने को मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *