Skip to content

दिल्ली HC में वकीलों की कैंटीन में नहीं बनी दाल-चावल, LPG सिलेंडर सप्लाई प्रभावित

दिल्ली हाई कोर्ट के वकीलों की कैंटीन में आज (11 मार्च) गैस सिलेंडर की कमी की वजह से मेन कोर्स का खाना नहीं बन पाया. कैंटीन प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल उनके पास LPG सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए आज मेन कोर्स परोसा नहीं जा सकेगा. कैंटीन की ओर से कहा गया है कि अभी यह भी साफ नहीं है कि गैस सप्लाई कब तक बहाल होगी. जैसे ही LPG सिलेंडर उपलब्ध होंगे, मेन कोर्स की तैयारी फिर से शुरू कर दी जाएगी.

कैंटीन प्रबंधन ने जल्द सप्लाई की जताई उम्मीद

इस वजह से आज कैंटीन में आने वाले वकीलों और अन्य लोगों को मेन कोर्स के बिना ही काम चलाना पड़ेगा. कैंटीन प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि गैस सप्लाई जल्द शुरू हो जाएगी, जिसके बाद खाने की पूरी व्यवस्था सामान्य हो जाएगी.

उत्तम नगर हत्याकांड: आरोपियों के घरों पर चला MCD का बुलडोजर, दिल्ली HC ने कार्रवाई पर लगाई रोक

‘हमने काफी जगह कोशिश की’

दिल्ली हाई कोर्ट में वकीलों की कैंटीन के मैनेजर मोहर सिंह ने कहा, “गैस नहीं आई तो हमने आइटम बंद कर दिया है. लंच का जो आइटम था उसे बंद कर दिया है. ब्रेक फास्ट चल रहा है. लंच में दाल-चावल, कढ़ी-चावल, राजमा-चावल, छोले-चावल, चिकेन, बिरयानी ये सब बंद कर दिया है. आगे से गैस नहीं आ रही है. हमने काफी जगह कोशिश की लेकिन गैस नहीं आया.”

दिल्ली के प्रदूषण को लेकर राज्यसभा में जोरदार बहस, स्वाती मालीवाल ने उठाई कार्रवाई की मांग

कैंटीन में फिलहाल क्या है उपलब्ध?

कब तक सिलेंडर आने की उम्मीद है, इस सवाल पर उन्होंने कहा, “कोई पता नहीं है. करीब हजार की संख्या में रोजाना वकील यहां लंच करते थे. अभी हम पनीर सलाद, चिकेन सलाद, सैंडविच ये चीजें दे रहे हैं. जो बिना गैस के बनने वाली चीजें हैं वो परोसी जा रही हैं.” 

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति के बीच देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित है. सरकार का कहना है कि देश में ईंधन की कमी नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *