Skip to content

तमिलनाडु का सबसे पढ़ा-लिखा नेता कौन, जानें उसके पास कौन-कौन सी डिग्रियां‌?

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा और मतगणना 4 मई 2026 को होगी. राज्य में 5.6 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 2.7 करोड़ पुरुष और 2.8 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा, 7,617 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं. राज्य में चुनाव को लेकर सुरक्षा और स्थानीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मतदान और मतगणना की तारीख तय की गई है. इन राजनीतिक हलचलों के बीच यह जानना भी दिलचस्प है कि तमिलनाडु में सबसे पढ़ा-लिखा नेता कौन है और उनके पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं. 

तमिलनाडु में सबसे पढ़ा-लिखा नेता कौन है

तमिलनाडु में सबसे पढ़ा-लिखा नेता पीटीआर पलानीवेल थियागराजन हैं. पीटीआर पलानीवेल थियागराजन तमिलनाडु के सबसे शिक्षित नेताओं में से एक हैं. पीटीआर ने स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क से पीएच.डी की डिग्री हासिल की. उनकी पीएचडी. ह्यूमन फैक्टर्स इंजीनियरिंग / इंजीनियरिंग साइकोलॉजी में थी. इसके अलावा उन्होंने इंजीनियरिंग, ऑपरेशन रिसर्च और प्रबंधन में भी उच्च शिक्षा प्राप्त की है. वे मदुरै सेंट्रल से विधायक हैं और वर्तमान में राज्य सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवाओं के मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने 2016 और 2021 में विधानसभा चुनाव जीतें. पीटीआर एक तकनीकी विशेषज्ञ होने के साथ-साथ आर्थिक नीति और डिजिटल परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करते हैं. 

यह भी पढ़ें – एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, जानें कहां मिल सकती है पहली जॉब?

तमिलनाडु के अन्य पढ़े-लिखे नेता
 
1. कार्ति चिदंबरम –कार्ति चिदंबरम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद हैं और शिवगंगा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वे अपने पिता पी. चिदंबरम की सीट संभाल चुके हैं. कार्ति चिदंबरम 1993 ने टेक्सास यूनिवर्सिटी, ऑस्टिन से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की, 1995 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, यूके से कानून में बीए की, वे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में सक्रिय रहे हैं और वित्तीय व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं.

2. के. पांडियाराजन – मा फोई के. पांडियाराजन एआईएडीएमके के नेता और तमिल भाषा, संस्कृति व पुरातत्व मंत्री हैं, जिन्होंने अवडी और विरधुनगर निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की, उन्होंने XLRI, जमशेदपुर से एमबीए किया है और मानव संसाधन प्रबंधन में विशेषज्ञता रखते हैं. पांडियाराजन ने अपने पेशेवर अनुभव का उपयोग करते हुए. मा फोई मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स लिमिटेड की स्थापना की, जिससे वे न सिर्फ प्रशासनिक और राजनीतिक मामलों में बल्कि संगठन और प्रबंधन में भी दक्ष माने जाते हैं. 

3. पी. चिदंबरम – पी. चिदंबरम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री हैं, जिन्हें उनकी उच्च शिक्षा और विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है. उन्होंने सबसे पहले सांख्यिकी में बीएससी की डिग्री प्राप्त की, उसके बाद कानून में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. इसके अलावा, उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया और लॉयोला कॉलेज से पोस्टग्रेजुएट डिग्री हासिल की, जिससे वे न सिर्फ राजनीति में बल्कि अर्थशास्त्र, कानून और प्रबंधन के क्षेत्र में भी गहन ज्ञान रखते हैं. 

4.  सुब्रमण्यम स्वामी – डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री, सांख्यिकीविद और राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल होकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और बाद में राज्यसभा सदस्य के रूप में सेवा दी. उन्होंने अपनी शिक्षा की शुरुआत दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से गणित में ग्रेजुएशन की डिग्री से की. इसके बाद भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता से सांख्यिकी में पोस्टग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की, उन्होंने अपने अकादमिक सफर को आगे बढ़ाते हुए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी. की उपाधि हासिल की. 
 
यह भी पढ़ें – सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, JPSC में डिप्टी कलेक्टर भर्ती शुरू; जानें पूरी डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *